Live Updates
SGPC किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे सिख संगत की है: बलतेज पन्नूराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चंडीगढ़ पहुंचने पर CM भगवंत मान ने किया स्वागतपंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची, हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश को दी चुनौतीपंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़कर नशा-मुक्त पीढ़ी तैयार करने के लिए खेलों को कर रही प्रोत्साहितमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने योजनाबद्ध और टिकाऊ विकास के लिए ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी बिल, 2026’ को दी हरी झंडीपंजाब के सबसे ईमानदार CM के खिलाफ कुछ नहीं मिला, इसलिए उन्हें पिछले दरवाज़े से निशाना बनाने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नूगुटों के समझौतों पर टिका नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा का कारण; संगरूर और मालवा की हुई अनदेखी: अमन अरोड़ाSGPC किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे सिख संगत की है: बलतेज पन्नूराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चंडीगढ़ पहुंचने पर CM भगवंत मान ने किया स्वागतपंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची, हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश को दी चुनौतीपंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़कर नशा-मुक्त पीढ़ी तैयार करने के लिए खेलों को कर रही प्रोत्साहितमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने योजनाबद्ध और टिकाऊ विकास के लिए ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी बिल, 2026’ को दी हरी झंडीपंजाब के सबसे ईमानदार CM के खिलाफ कुछ नहीं मिला, इसलिए उन्हें पिछले दरवाज़े से निशाना बनाने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नूगुटों के समझौतों पर टिका नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा का कारण; संगरूर और मालवा की हुई अनदेखी: अमन अरोड़ा
1 min read

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5.557 किलो हेरोइन और दो पिस्तौल के साथ 4 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को नशा और हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5.557 किलोग्राम हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद की गई हैं।

पंजाब के डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार बैठे विदेशी तस्करों के संपर्क में थे। ये तस्कर पाकिस्तान से हेरोइन और हथियारों की खेप प्राप्त कर पंजाब और अन्य राज्यों में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क तक पहुंचाते थे। शुरुआती जांच में इस गिरोह के अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।

मामले में थाना इस्लामाबाद और थाना छेहरटा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने, विदेशी संपर्कों की पहचान करने और इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है।

पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन और हथियारों से साफ है कि आरोपी राज्य में नशे और अवैध हथियारों की सप्लाई कर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनकी निशानदेही पर कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *