Live Updates
भगवंत मान सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब के पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT का किया गठन: बलतेज पन्नूमेड संधू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तारपंजाब के सरकारी स्कूलों में 9 अक्टूबर को मेगा PTM, 25 लाख अभिभावकों के शामिल होने की उम्मीदविदेश जाने वाले यात्रियों के लिए Air India की नई सुविधा, मुफ्त मिलेगा Travel SIM17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 104 यात्रियों की अटकी सांसेंराजवीर जवंधा की पहली बरसी आज, 35 साल की उम्र में दुनिया को कह गए थे अलविदानहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में निधनभगवंत मान सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब के पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT का किया गठन: बलतेज पन्नूमेड संधू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तारपंजाब के सरकारी स्कूलों में 9 अक्टूबर को मेगा PTM, 25 लाख अभिभावकों के शामिल होने की उम्मीदविदेश जाने वाले यात्रियों के लिए Air India की नई सुविधा, मुफ्त मिलेगा Travel SIM17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 104 यात्रियों की अटकी सांसेंराजवीर जवंधा की पहली बरसी आज, 35 साल की उम्र में दुनिया को कह गए थे अलविदानहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में निधन
1 min read

कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से मिले CM मान, पत्नी को सरकारी नौकरी देने का ऐलान

फिरोजपुर के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के असामयिक निधन से पूरा इलाका और खेल जगत शोक में डूबा हुआ है। इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज गुरजीत सिंह के परिवार से मुलाकात कर दुख साझा किया और परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

CM भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के होनहार कबड्डी खिलाड़ी के असामयिक निधन का दुख शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि सरकार इस मुश्किल समय में परिवार के साथ खड़ी है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने गुरजीत सिंह की याद को हमेशा जिंदा रखने के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर के गांव तूत में गुरजीत सिंह के नाम पर एक शानदार खेल स्टेडियम बनाया जाएगा।

इसके अलावा उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के इस गौरवशाली खिलाड़ी का खेलों में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *