Live Updates
बादलों की ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश: बलतेज पन्नूपरविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंगमानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदाशहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलानमलेरकोटला पुलिस ने फिरौती नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तारबंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगीआप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कीबादलों की ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश: बलतेज पन्नूपरविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंगमानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदाशहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलानमलेरकोटला पुलिस ने फिरौती नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तारबंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगीआप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की
1 min read

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस बीच, पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दाल को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। इस दौरान CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा, “मैं नहीं डरता, कर लो अरेस्ट।”

बता दें कि CJP ने आज जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया को रोकने की मांग कर रही है। हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने की बात सामने आई है। प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर लगातार घोषणाएं की जा रही हैं और दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में करीब 38 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें BSF के जवान भी शामिल हैं। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और जनपथ रोड समेत आसपास के इलाकों में चेकिंग तेज कर दी गई है। प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस के नजदीक इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। वहीं, पुलिस की ओर से लोगों को वहां से हटाने और कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा, रेल और मेट्रो सेवाएं प्रभावित होने की जानकारी भी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली करीब 250 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहने की बात कही गई है। इसके साथ ही 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए जाने का भी दावा किया जा रहा है। इंडिया गेट के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद रहने की जानकारी भी सामने आई है।

फिलहाल, CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सफर पर निकलने से पहले रेलवे और मेट्रो की आधिकारिक अपडेट जरूर चेक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *