Live Updates
बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर एशिया में बनाया बड़ा रिकॉर्ड‘दोस्त’ मोर और गाय को दाना-चारा खिलाते दिखे PM मोदी, वीडियो शेयर कर बताया अपना डेली रूटीनशाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, पान मसाला विज्ञापन को लेकर बढ़ी मुश्किलेंअमृतसर सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 312 ग्राम आइस ड्रग और 3 पिस्तौल बरामदपंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, कई जिलों में बरसात के आसार; 18 अगस्त को भारी बारिश की संभावनाCM भगवंत मान ने हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह से की वीडियो कॉल, आगामी मुकाबलों के लिए दी शुभकामनाएंभारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत, AI से लेकर स्पेस तक कई क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोगबांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर एशिया में बनाया बड़ा रिकॉर्ड‘दोस्त’ मोर और गाय को दाना-चारा खिलाते दिखे PM मोदी, वीडियो शेयर कर बताया अपना डेली रूटीनशाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, पान मसाला विज्ञापन को लेकर बढ़ी मुश्किलेंअमृतसर सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 312 ग्राम आइस ड्रग और 3 पिस्तौल बरामदपंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, कई जिलों में बरसात के आसार; 18 अगस्त को भारी बारिश की संभावनाCM भगवंत मान ने हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह से की वीडियो कॉल, आगामी मुकाबलों के लिए दी शुभकामनाएंभारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत, AI से लेकर स्पेस तक कई क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग
1 min read

‘दोस्त’ मोर और गाय को दाना-चारा खिलाते दिखे PM मोदी, वीडियो शेयर कर बताया अपना डेली रूटीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने सरकारी आवास पर मोर को दाना और गाय को चारा खिलाते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस खास पल को अपनी रोजाना की दिनचर्या का हिस्सा बताया है।

वीडियो शेयर करते हुए PM मोदी ने कहा कि हर सुबह अपने “दोस्तों” को खाना खिलाना उनकी डेली रूटीन है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त की सुबह जब वह लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए रवाना हो रहे थे, तब उनके ये “दोस्त” उनसे मिलने आ गए।

यह वीडियो प्रधानमंत्री के सरकारी आवास 7 लोक कल्याण मार्ग का बताया जा रहा है। वीडियो में PM मोदी मोर को दाना डालते और गाय को चारा खिलाते दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री इससे पहले भी कई बार गायों और मोरों को खाना खिलाते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर कर चुके हैं।

PM मोदी के पास पुंगनूर नस्ल की गायें भी हैं। यह नस्ल आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से जुड़ी मानी जाती है और अपने छोटे कद के लिए जानी जाती है। प्रधानमंत्री द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *