Live Updates
धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमानडोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताबसिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवायाIndia Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारतमेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाअमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तारधनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमानडोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताबसिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवायाIndia Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारतमेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाअमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार
1 min read

पंजाब: गुरदासपुर के Madhav Sharma बने लेफ्टिनेंट, पिता के सपने को किया साकार।

पंजाब। सीमावर्ती जिला गुरदासपुर के निवासी Madhav Sharma ने भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के रूप में अपना नाम रोशन किया है, जिससे उनके जिले और माता-पिता को गर्व महसूस हुआ है। गुरदासपुर पहुंचने पर उनका शानदार स्वागत किया गया। बचपन से ही Madhav Sharma
को सेना के जवानों को वर्दी में देखकर देश पर गर्व महसूस होता था, और तब से ही उनका सपना था कि वह एक दिन सेना में अधिकारी बनेंगे।

यह सपना उनके पिता का भी था, जो चाहते थे कि उनका बेटा सेना में अफसर बने। माधव के पिता हतिंदर शर्मा एक अखबार में पत्रकार थे, और उनकी मां श्रीमती गोपी रंजन एक सरकारी हाई स्कूल में शिक्षिका हैं। दुख की बात यह है कि माधव के पिता अब हमारे बीच नहीं रहे।

लेफ्टिनेंट Madhav Sharma ने बताया कि जब उनके पिता का निधन हुआ, तब वे प्रशिक्षण पर थे। इस दुखद खबर को सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा, लेकिन उनकी मां ने उन्हें साहस और हिम्मत दी, जिससे आज वह इस मुकाम तक पहुंच सके हैं। उनके पिता का सपना था कि उनका बेटा एक दिन लेफ्टिनेंट बने, और आज माधव ने वह सपना पूरा कर दिया।

Madhav Sharma ने यह भी बताया कि इसके पहले वे तीन महीने तक आईबी में कार्यरत रहे थे। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की है कि वे नशे की आदत को छोड़ने के लिए खुद आगे आएं। उनका मानना है कि युवाओं को नशे की बजाय खेल और पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, और अगर वे नशे से बचने का विचार करें, तो यह उनके जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *