Live Updates
मैं अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करूंगा, लेकिन हर सवाल का जवाब है मेरे पास: बलतेज पन्नूनया फोन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, Realme के इन Phones पर मिल रहा भारी डिस्काउंटपरगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान मिलते ही AAP का तंज, अमन अरोड़ा बोले- ‘4 दिन हो गए…’PM मोदी से मुलाकात के बाद CM सैनी का बड़ा बयान, गांवों में हर महीने होंगी बैठकें‘खतरों के खिलाड़ी-15’ को मिला अपना विजेता, अविनाश मिश्रा ने जीती ट्रॉफीचंडीगढ़ के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुबह-सुबह मचा हड़कंपपंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर रहेगी नजरमैं अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करूंगा, लेकिन हर सवाल का जवाब है मेरे पास: बलतेज पन्नूनया फोन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, Realme के इन Phones पर मिल रहा भारी डिस्काउंटपरगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान मिलते ही AAP का तंज, अमन अरोड़ा बोले- ‘4 दिन हो गए…’PM मोदी से मुलाकात के बाद CM सैनी का बड़ा बयान, गांवों में हर महीने होंगी बैठकें‘खतरों के खिलाड़ी-15’ को मिला अपना विजेता, अविनाश मिश्रा ने जीती ट्रॉफीचंडीगढ़ के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुबह-सुबह मचा हड़कंपपंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर रहेगी नजर
1 min read

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर रहेगी नजर

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज 5 अक्टूबर को होने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर होगी। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के साथ संबंधित अधिकारी भी शामिल होंगे।

इस बैठक को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसमें पंजाब से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। हालांकि बैठक का पूरा एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन प्रशासनिक और नीतिगत मामलों को लेकर सरकार की ओर से कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है।

इसके अलावा पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा होने की संभावना है। वहीं जनहित से जुड़े मुद्दों और सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर भी विचार किया जा सकता है।

त्योहारी सीजन को देखते हुए सरकार की ओर से आम लोगों और कर्मचारियों से जुड़े कुछ ऐलान किए जाने की भी चर्चा है। इसके साथ ही राज्य में धान की खरीद, फसलों के लिए खाद और अन्य कृषि संबंधी मुद्दे भी बैठक में उठ सकते हैं।

अब सभी की नजर दोपहर 2 बजे होने वाली इस बैठक पर है। बैठक खत्म होने के बाद ही साफ होगा कि पंजाब सरकार किन मुद्दों पर अंतिम फैसला लेती है और कौन-कौन से नए ऐलान सामने आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *