Live Updates
परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग कीटाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोपअमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवालसंगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलानअमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नूपंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; CM भगवंत सिंह मान ने ”SIAL Paris 2026” में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्चपरविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग कीटाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोपअमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवालसंगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलानअमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नूपंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; CM भगवंत सिंह मान ने ”SIAL Paris 2026” में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च
1 min read

संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान

पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सड़क पर काम कर रहे मनरेगा मजदूरों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय करीब 23 मजदूर सड़क पर काम कर रहे थे।

इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि संगरूर के गांव अलीशेर में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर बेहद दुखद है। इस हादसे में मनरेगा मजदूरों समेत 8 लोगों की जान चली गई, जो उनके परिवारों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पंजाब सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को सरकार की ओर से 2-2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा, हादसे में घायल हुए लोगों का पूरा इलाज पंजाब सरकार की ओर से मुफ्त करवाया जाएगा।

सीएम मान ने मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद फरार हुए कार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। घायलों का इलाज जारी है, जबकि पुलिस की अगली कार्रवाई और फरार कार चालक की गिरफ्तारी पर नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *