Live Updates
अमृतसर सीमा के पास 27 किलो हेरोइन बरामद, BSF और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाईपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर 290 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवानाश्री हेमकुंट साहिब यात्रा पर गए निहंग सिंह युवकों से मारपीट दुर्भाग्यपूर्ण: मनप्रीत सिंह इयालीतीन दिन धूलभरी हवाओं का अलर्ट, मौसम में रहेगा बदलावप्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का किया नेतृत्व, ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ पर दिया जोरफर्जी वीडियो विवाद ने अकाली दल के झूठे प्रचार को किया बेनकाब, सुखबीर बादल को अंदरूनी जानकारी के स्रोत का करना चाहिए खुलासा: बलतेज पन्नअमृतसर सीमा के पास 27 किलो हेरोइन बरामद, BSF और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाईपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर 290 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवानाश्री हेमकुंट साहिब यात्रा पर गए निहंग सिंह युवकों से मारपीट दुर्भाग्यपूर्ण: मनप्रीत सिंह इयालीतीन दिन धूलभरी हवाओं का अलर्ट, मौसम में रहेगा बदलावप्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का किया नेतृत्व, ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ पर दिया जोरफर्जी वीडियो विवाद ने अकाली दल के झूठे प्रचार को किया बेनकाब, सुखबीर बादल को अंदरूनी जानकारी के स्रोत का करना चाहिए खुलासा: बलतेज पन्न
1 min read

UP में मौसम विभाग ने जारी किया ग्रीन अलर्ट, 13 मार्च को होगा मौसम में बदलाव।

यूपी। UP के सभी जिलों में मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है। इस समय दिन के समय हवा नहीं चल रही और धूप भी सामान्य दिनों से अधिक तीव्र है।

दिन और रात दोनों समय गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 मार्च को UP के पश्चिमी हिस्से में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। यह भी बताया गया कि पिछले 6 सालों में यह दूसरी बार हुआ है, जब 10 मार्च का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। इसके अलावा, 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

प्रयागराज रहा सबसे गर्म।

मंगलवार को UP में कानपुर का तापमान सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

13 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, इस सप्ताह ऐसा ही मौसम बने रहने के संकेत हैं। होली के बाद धूप में और तेज़ी आएगी और तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। 13 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यूपी के 10-12 शहरों में तापमान में गिरावट की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *