Live Updates
पंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव के आसारपंजाब के युवाओं को मिलेगा करोड़पति बनने का मौका, CM मान ने शुरू की ‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगितापंजाब के हर गांव में लगेंगी सोलर लाइटें, सरकार खर्च करेगी 380 करोड़ रुपयेअमेरिका में आसमान पर थम गई हवाई आवाजाही, तकनीकी खराबी से 4 घंटे से ज्यादा उड़ानें बंदपंजाब बंगाल नहीं है, भाजपा पंजाबियों को दबाव और जोड़-तोड़ से डरा नहीं सकती: मदन लाल बग्गामाझा के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करीबी सहयोगी के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद चुप क्यों हैं?: बलतेज पन्नूआप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाबपंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव के आसारपंजाब के युवाओं को मिलेगा करोड़पति बनने का मौका, CM मान ने शुरू की ‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगितापंजाब के हर गांव में लगेंगी सोलर लाइटें, सरकार खर्च करेगी 380 करोड़ रुपयेअमेरिका में आसमान पर थम गई हवाई आवाजाही, तकनीकी खराबी से 4 घंटे से ज्यादा उड़ानें बंदपंजाब बंगाल नहीं है, भाजपा पंजाबियों को दबाव और जोड़-तोड़ से डरा नहीं सकती: मदन लाल बग्गामाझा के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करीबी सहयोगी के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद चुप क्यों हैं?: बलतेज पन्नूआप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब
1 min read

पंजाब के हर गांव में लगेंगी सोलर लाइटें, सरकार खर्च करेगी 380 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने राज्य के सभी गांवों को रोशन करने के लिए एक नई योजना शुरू की है। इसके तहत गांवों में सौर ऊर्जा से चलने वाली 3 लाख लाइटें लगाई जाएंगी। इस पूरी परियोजना पर करीब 380 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम के बिगारवाल गांव से इस योजना की शुरुआत की।

अब तक 50 हजार लाइटों का ऑर्डर

मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि परियोजना के तहत अब तक करीब 50 हजार सोलर लाइटों का ऑर्डर दिया जा चुका है। इनमें से 4,800 लाइटें लगाई जा चुकी हैं। वहीं, बाकी 10 हजार लाइटें लगाने का काम भी जल्द पूरा करने की बात कही गई है।

सरकार और पंचायत मिलकर उठाएंगे खर्च

अमन अरोड़ा ने बताया कि पहले गांवों में लाइटें लगाने का पूरा खर्च ग्राम पंचायतों को खुद उठाना पड़ता था। लेकिन अब सरकार ने इसके लिए विशेष योजना बनाई है। इसके तहत कुल खर्च का 70 प्रतिशत हिस्सा पंजाब सरकार देगी, जबकि बाकी 30 प्रतिशत राशि ग्राम पंचायतों को वहन करनी होगी।

सरकार का कहना है कि इस परियोजना से गांवों में रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी। सौर ऊर्जा से चलने वाली इन लाइटों के जरिए ग्रामीण इलाकों में रात के समय रास्तों और सार्वजनिक स्थानों को रोशन करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *