Live Updates
मोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा के समानपंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी ‘मेरी रसोई’ राशन किटहरजोत बैंस ने बासोवाल से संगतों को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना, धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी श्रद्धालुपंजाब में ठंड बढ़ी, धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी; कई शहरों में प्रदूषण से मिली राहततरनतारन में खुलेगा UPSC सेंटर और लड़कियों के लिए मेडिकल कॉलेज, CM मान ने किया ऐलान26 जनवरी की परेड में दिखेगी पंजाब की बैलगाड़ी की झांकी, CM मान बोले- ‘यह हमारी विरासत’सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, आप नेताओं ने मोदी सरकार से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की अपील कीमोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा के समानपंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी ‘मेरी रसोई’ राशन किटहरजोत बैंस ने बासोवाल से संगतों को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना, धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी श्रद्धालुपंजाब में ठंड बढ़ी, धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी; कई शहरों में प्रदूषण से मिली राहततरनतारन में खुलेगा UPSC सेंटर और लड़कियों के लिए मेडिकल कॉलेज, CM मान ने किया ऐलान26 जनवरी की परेड में दिखेगी पंजाब की बैलगाड़ी की झांकी, CM मान बोले- ‘यह हमारी विरासत’सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, आप नेताओं ने मोदी सरकार से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की अपील की
1 min read

पंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी ‘मेरी रसोई’ राशन किट

पंजाब के जरूरतमंद और गरीब परिवारों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड बनाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि बिना किसी सिफारिश और पूरी पारदर्शिता के ये 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड बनाए गए हैं। सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक राशन की सुविधा पहुंचाना और उन्हें महंगाई के बीच आर्थिक राहत देना है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, नए स्मार्ट राशन कार्ड धारकों को अब हर महीने 5 किलो मुफ्त गेहूं के साथ ‘मेरी रसोई’ राशन किट भी दी जाएगी। इस किट में रोजमर्रा की रसोई में इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजें शामिल होंगी। इसमें दाल, चीनी, नमक, हल्दी और सरसों का तेल दिया जाएगा। इस पहल से गरीब परिवारों को हर महीने खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी और उनके घरेलू खर्च का बोझ कम करने में मदद मिलेगी।

भगवंत मान ने लाभार्थियों से अपील की है कि जिन लोगों के मोबाइल फोन पर राशन किट को लेकर मैसेज आया है, वे उस मैसेज को अपने नजदीकी राशन डिपो पर दिखाकर अपनी किट प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि लाभार्थी राशन डिपो पर पहुंचकर मोबाइल पर आए संदेश के आधार पर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुफ्त गेहूं प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी करवाने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि मुफ्त गेहूं का लाभ जारी रखने के लिए e-KYC करवाना जरूरी है, इसलिए लाभार्थी समय पर यह प्रक्रिया पूरी करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ी है। सरकार की कोशिश है कि बिना किसी भेदभाव के हर पात्र परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार हर गरीब परिवार की मदद करने और मुश्किल समय में उसका साथ देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *