Live Updates
मानवता के आधार पर जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए- CM भगवंत सिंह मान‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नूमुक्तसर की तियां में पहुंचीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान, महिलाओं ने चुनाव की तारीख पूछनी शुरू कर दी‘गैंगस्टरां ते वार’ ने ख़ुफ़िया-आधारित पुलिसिंग की प्रभावशीलता सिद्ध की; गैंगस्टरों के लिए कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं : DGP गौरव यादवमोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकारशहरी सहकारी बैंकों को अमित शाह की बड़ी अपील, तकनीक और पारदर्शिता पर दिया जोरकनाडा में भारतीयों पर बढ़ी सख्ती, 2026 के पहले 6 महीनों में 3,323 नागरिक डिपोर्टमानवता के आधार पर जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए- CM भगवंत सिंह मान‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नूमुक्तसर की तियां में पहुंचीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान, महिलाओं ने चुनाव की तारीख पूछनी शुरू कर दी‘गैंगस्टरां ते वार’ ने ख़ुफ़िया-आधारित पुलिसिंग की प्रभावशीलता सिद्ध की; गैंगस्टरों के लिए कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं : DGP गौरव यादवमोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकारशहरी सहकारी बैंकों को अमित शाह की बड़ी अपील, तकनीक और पारदर्शिता पर दिया जोरकनाडा में भारतीयों पर बढ़ी सख्ती, 2026 के पहले 6 महीनों में 3,323 नागरिक डिपोर्ट
1 min read

Haryana: वक्फ बिल पर CM सैनी का बयान, कहा- यह मुद्दा राजनीति का नहीं, बल्कि समानता का है।

चंडीगढ़। वक्फ बिल के पास होने पर Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहली प्रतिक्रिया आई है। सीएम सैनी ने कहा कि यह विधेयक किसी विशेष धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह समानता और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार संवैधानिक ढांचे के तहत काम कर रही है और सच्ची धर्मनिरपेक्षता का मतलब है कि हर व्यक्ति को समान अधिकार मिलें।

लोगों का शोषण करना कांग्रेस का कामः मुख्यमंत्री

इसके साथ मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग भड़काने में माहिर है। चाहे वह सीएए हो या मौजूदा वक्फ संशोधन विधेयक। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिस्टम को खराब किया है और लोगों का शोषण करना कांग्रेस का काम है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को सुरक्षित रखने का काम किया है। भारत आने वाले टाइम में तीसरा इकोनामी बनने वाला है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। उनका दृष्टिकोण किसी भी जरूरतमंद की मदद करना है, बिना उसके धर्म या जाति को देखे।

सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति की और पंजाब भी कांग्रेस से खफा है। क्योंकि उन्होंने बहुत सारे वादे किए लेकिन व्यवहार में बहुत कम काम किया। साथ में कहा कि इंडिया गठबंधन की हालत खराब है।

राहुल गांधी पर निशाना

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी स्टेटमेंट दें, किसानों के लिए क्या किया। केवल बयानबाजी नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर काम करना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *