Live Updates
मान कैबिनेट के बड़े फैसले, डिजिटल यूनिवर्सिटी से लेकर प्राइवेट स्कूल फीस तक कई प्रस्तावों को मंजूरीपंजाब विधानसभा में रोजगार और औद्योगिक निवेश पर धन्यवाद प्रस्ताव पारितस्वास्थ्य योजना की सफलता तभी है, जब ज़रूरत के समय लोगों तक उपचार पहुँच सके : डॉ. बलबीर सिंहRBI ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट 5.25% पर रखा, ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलावई-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोकाई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजापंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल, कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमामान कैबिनेट के बड़े फैसले, डिजिटल यूनिवर्सिटी से लेकर प्राइवेट स्कूल फीस तक कई प्रस्तावों को मंजूरीपंजाब विधानसभा में रोजगार और औद्योगिक निवेश पर धन्यवाद प्रस्ताव पारितस्वास्थ्य योजना की सफलता तभी है, जब ज़रूरत के समय लोगों तक उपचार पहुँच सके : डॉ. बलबीर सिंहRBI ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट 5.25% पर रखा, ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलावई-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोकाई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजापंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल, कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमा
1 min read

Haryana में भीषण गर्मी का कहर, 16 जिलों में अलर्ट जारी – जानिए IMD का नया पूर्वानुमान।

Haryana में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पूरे क्षेत्र में दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान दोपहर का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। रोहतक और नारनौल में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों के लिए गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल तक प्रदेश के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री पार कर जाएगा, जिससे हीट वेव चलने लगेंगी। हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, पानीपत और सोनीपत में गर्मी ज्यादा रहेगी। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

ग्रीन जोन में ये जिले

हालांकि, 6 जिलों, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल को ग्रीन जोन में रखा गया है। यहां तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में 10 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, हिमाचल के कुल्लू और मंडी में हीट वेव का अलर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *