Live Updates
आर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी की पढ़ाई जारी रहेगी, संस्कृत लागू करने का फैसला वापसश्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबनीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा; शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश कियाकेजरीवाल की मोदी सरकार को चुनौती, E-20 पर कोई रिसर्च रिपोर्ट है तो सार्वजनिक करेमोदी सरकार के दबाव में पेपर लीक और E-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा- केजरीवालतंदरुस्त और नशा मुक्त पंजाब को उप्ताहित करने के लिए ‘आप’ यूथ विंग 9 अगस्त को मोहाली में करवाएगी मैराथनतरनतारन में बड़ी कामयाबी, BSF और पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद कीआर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी की पढ़ाई जारी रहेगी, संस्कृत लागू करने का फैसला वापसश्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबनीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा; शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश कियाकेजरीवाल की मोदी सरकार को चुनौती, E-20 पर कोई रिसर्च रिपोर्ट है तो सार्वजनिक करेमोदी सरकार के दबाव में पेपर लीक और E-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा- केजरीवालतंदरुस्त और नशा मुक्त पंजाब को उप्ताहित करने के लिए ‘आप’ यूथ विंग 9 अगस्त को मोहाली में करवाएगी मैराथनतरनतारन में बड़ी कामयाबी, BSF और पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद की
1 min read

Punjab: केजरीवाल की बेटी की शादी में सीएम भगवंत मान ने पत्नी संग जमकर किया भांगड़ा।

Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक और अलग अंदाज की जोरदार चर्चा हो रही है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, मौका था आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की सगाई का, जिसमें भगवंत मान भांगड़ा पहने नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि पार्टी का आयोजन तो केजरीवाल ने किया था, लेकिन भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ भांगड़ा डांस कर सबकी तारीफें बटोरीं। भगवंत मान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही यूजर्स इस पर खूब कमेंट और लाइक भी कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में भगवंत मान ऐसे भांगड़ा स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं कि हर कोई देखकर हैरान है।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की कल संभव जैन से शादी हुई। दोनों ने शुक्रवार को कपूरथला हाउस में विवाह बंधन में बंध गए। इससे पहले गुरुवार रात को उनकी सगाई हुई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप नेता मनीष सिसोदिया और पंजाब के कई अन्य मंत्री भी इसमें शामिल हुए। इस दौरान सीएम मान ने अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ खूब भांगड़ा किया।

एक वायरल वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ मंच पर नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में पंजाबी गाना “नाचन ते पहले हौका दयांगे…” बज रहा है, जिस पर दोनों एक फिल्मी हीरो-हीरोइन की तरह परफॉर्म करते दिखते हैं। वीडियो में भगवंत मान का हर अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इस पारिवारिक कार्यक्रम में भगवंत मान पूरी तरह से माहौल में रमे नजर आ रहे हैं। राजनीति से अलग इस वीडियो में उनका एक अलग ही रंग देखने को मिल रहा है, जहाँ वो अपनी पत्नी के साथ दिल खोलकर डांस कर रहे हैं।

यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे शेयर कर रहे हैं, लाइक कर रहे हैं और मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। किसी की नजर में यह सिर्फ एक खुशनुमा पल है, तो कुछ यूजर्स इसमें भी राजनीतिक मायने तलाशते दिख रहे हैं। वहीं कई लोग भगवंत मान के इस अलग अंदाज की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *