Live Updates
अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तारक्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरानदिवाली पर बच्चों को पटाखों से रखें दूर, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह; जानें सुरक्षा के जरूरी उपायकेंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर ‘आप’ नेताओं के खिलाफ छापे मार कर रही हैं, लेकिन कुछ नहीं मिल रहा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानकांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडरशिप: आपमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीसीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावअमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तारक्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरानदिवाली पर बच्चों को पटाखों से रखें दूर, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह; जानें सुरक्षा के जरूरी उपायकेंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर ‘आप’ नेताओं के खिलाफ छापे मार कर रही हैं, लेकिन कुछ नहीं मिल रहा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानकांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडरशिप: आपमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीसीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव
1 min read

‘अजेय- द अनटोल्ड स्टोरी’ CM योगी आदित्यनाथ की जीवन यात्रा पर बनी फिल्म, जल्द होगी रिलीज।

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ के प्रेरणादायक सफर पर आधारित फिल्म ‘अजेय – द अनटोल्ड स्टोरी’ जल्द ही सिनेमाघरों में दिखाई देने वाली है। इस बायोपिक में अभिनेता अनंत जोशी ने सीएम योगी की भूमिका निभाई है, जबकि निर्देशन का जिम्मा चर्चित वेब सीरीज़ ‘महारानी 2’ के निर्देशक रविंद्र गौतम ने संभाला है।

फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन के अंतिम चरण में है। निर्देशक रविंद्र गौतम ने दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में फिल्म की तैयारी, कलाकारों के चयन और शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों को लेकर खुलकर चर्चा की।

“चेहरे में योगी जी जैसी मासूमियत देखी”

रविंद्र गौतम ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के किरदार के लिए एक ऐसे अभिनेता की तलाश थी, जो न केवल अच्छा कलाकार हो, बल्कि जिसकी सादगी चेहरे पर साफ झलके। अनंत जोशी को चुनने के पीछे यही कारण रहा कि उनमें वह मासूमियत और पहाड़ी क्षेत्र की झलक थी जो इस किरदार के लिए जरूरी थी।

“अनंत ने निभाया किरदार में उतरने का व्रत”

अनंत जोशी ने किरदार में ढलने के लिए न केवल योगी जी के भाषण, इंटरव्यू और किताबें पढ़ीं, बल्कि उन्होंने अपने दिनचर्या में भी बदलाव किया। सुबह 4 बजे उठना, ध्यान और पूजा-पाठ करना उनके अभिनय की तैयारी का हिस्सा रहा।

“कहानी एक साधु से मुख्यमंत्री बनने की यात्रा की”

फिल्म अजेय में योगी जी के गांव से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को दर्शाया गया है। यह फिल्म सिर्फ उनकी जीवनी नहीं, बल्कि उनकी साधना, संघर्ष और सेवा की उस यात्रा को दिखाती है, जो आज के युवाओं को प्रेरित कर सकती है।

“निरहुआ की मौजूदगी से जुड़ाव बढ़ेगा”

गोरखपुर और पूर्वांचल की कहानी में गहराई लाने के लिए भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को भी फिल्म में अहम भूमिका दी गई है। डायरेक्टर ने कहा कि निरहुआ पूर्वांचल के माटी से जुड़े हैं और उनकी जबरदस्त लोकप्रियता इस फिल्म को और प्रभावशाली बनाएगी।

“सरल व्यक्तित्व से मिली प्रेरणा”

रविंद्र गौतम ने बताया कि योगी आदित्यनाथ से मुलाकातों में उनकी सादगी, स्पष्टवादिता और भविष्य के प्रति उनकी सोच ने गहरा प्रभाव छोड़ा।

फिल्म की रिलीज डेट जल्द होगी घोषित

‘अजेय- द अनटोल्ड स्टोरी’ के इस साल के अंत तक या नए साल की शुरुआत में रिलीज होने की उम्मीद है। डायरेक्टर गौतम का मानना है कि यह फिल्म दर्शकों को न केवल एक नेता की कहानी दिखाएगी, बल्कि एक प्रेरणा भी देगी कि कैसे एक आम व्यक्ति भी असाधारण उपलब्धियाँ हासिल कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *