Live Updates
मानवता के आधार पर जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए- CM भगवंत सिंह मान‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नूमुक्तसर की तियां में पहुंचीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान, महिलाओं ने चुनाव की तारीख पूछनी शुरू कर दी‘गैंगस्टरां ते वार’ ने ख़ुफ़िया-आधारित पुलिसिंग की प्रभावशीलता सिद्ध की; गैंगस्टरों के लिए कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं : DGP गौरव यादवमोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकारशहरी सहकारी बैंकों को अमित शाह की बड़ी अपील, तकनीक और पारदर्शिता पर दिया जोरकनाडा में भारतीयों पर बढ़ी सख्ती, 2026 के पहले 6 महीनों में 3,323 नागरिक डिपोर्टमानवता के आधार पर जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए- CM भगवंत सिंह मान‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नूमुक्तसर की तियां में पहुंचीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान, महिलाओं ने चुनाव की तारीख पूछनी शुरू कर दी‘गैंगस्टरां ते वार’ ने ख़ुफ़िया-आधारित पुलिसिंग की प्रभावशीलता सिद्ध की; गैंगस्टरों के लिए कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं : DGP गौरव यादवमोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकारशहरी सहकारी बैंकों को अमित शाह की बड़ी अपील, तकनीक और पारदर्शिता पर दिया जोरकनाडा में भारतीयों पर बढ़ी सख्ती, 2026 के पहले 6 महीनों में 3,323 नागरिक डिपोर्ट
1 min read

Punjab: बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन के पास धमाका, जिले में रेड अलर्ट; जालंधर में भी गूंजे धमाके।

शनिवार सुबह Punjab के बठिंडा में वायुसेना स्टेशन के पास एक विस्फोट हुआ। इसके तुरंत बाद सेना ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद सेना ने स्टेशन के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए। इसके मद्देनज़र डीसी ने जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया।

इसी दौरान जालंधर में भी एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे लोग सहम गए।

डीसी ने आम जनता से अपील की है कि वे घरों या इमारतों के अंदर ही रहें और सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय अपनाएं। बिजली की आपूर्ति बनी रहेगी, लेकिन अन्य सभी एहतियाती कदम लागू रहेंगे।

जालंधर, अमृतसर और फिरोजपुर में फिर से सायरन बज रहा है. फिरोजपुर डीसी दीपशिखा शर्मा ने कहा कि लोग अपने घरों में रहें। खिड़कियों से दूर रहें. प्रशासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार करें। जालंधर में सुबह करीब साढ़े आठ बजे धमाके की आवाज सुनी गई।

सुबह 5 बजे पठानकोट एयरबेस, अमृतसर और जालंधर में जोरदार धमाके सुने गए। अमृतसर और फिरोजपुर में ड्रोन देखे गए, जिन्हें सेना ने नष्ट कर दिया।

पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि पठानकोट हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया था। इसके अलावा उन्होंने अमृतसर के ब्यास स्थित ब्रह्मोस मिसाइल भंडारण स्थल पर हमले का भी दावा किया।

मिसाइल के टुकड़े टांडा उड़मुड़ के सुंदरा पुत्तन, होशियारपुर और जालंधर के करतारपुर गांवों में पाए गए हैं। ड्रोन के टुकड़े राजासांसी, अमृतसर, तरनतारन और फिरोजपुर के मुगलानी कोट गांव से बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *