Live Updates
मानवता के आधार पर जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए- CM भगवंत सिंह मान‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नूमुक्तसर की तियां में पहुंचीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान, महिलाओं ने चुनाव की तारीख पूछनी शुरू कर दी‘गैंगस्टरां ते वार’ ने ख़ुफ़िया-आधारित पुलिसिंग की प्रभावशीलता सिद्ध की; गैंगस्टरों के लिए कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं : DGP गौरव यादवमोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकारशहरी सहकारी बैंकों को अमित शाह की बड़ी अपील, तकनीक और पारदर्शिता पर दिया जोरकनाडा में भारतीयों पर बढ़ी सख्ती, 2026 के पहले 6 महीनों में 3,323 नागरिक डिपोर्टमानवता के आधार पर जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए- CM भगवंत सिंह मान‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नूमुक्तसर की तियां में पहुंचीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान, महिलाओं ने चुनाव की तारीख पूछनी शुरू कर दी‘गैंगस्टरां ते वार’ ने ख़ुफ़िया-आधारित पुलिसिंग की प्रभावशीलता सिद्ध की; गैंगस्टरों के लिए कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं : DGP गौरव यादवमोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकारशहरी सहकारी बैंकों को अमित शाह की बड़ी अपील, तकनीक और पारदर्शिता पर दिया जोरकनाडा में भारतीयों पर बढ़ी सख्ती, 2026 के पहले 6 महीनों में 3,323 नागरिक डिपोर्ट
1 min read

Punjab: मजीठा में जहरीली शराब से करीब 14 लोगों की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस।

Punjab के अमृतसर जिले के मजीठा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी पीड़ितों को अमृतसर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से चार की स्थिति इतनी नाजुक है कि वे बोलने तक की हालत में नहीं हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

इस हादसे में जान गंवाने वाले लोग भंगाली कलां, मरारी कलां और जयंतीपुर गांवों के रहने वाले हैं। घटना के सामने आते ही प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने जहरीली शराब बेचने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है कि यह शराब कहां से आई और इसमें मिलावट कैसे हुई। गौरतलब है कि Punjab में पिछले तीन वर्षों में यह जहरीली शराब से मौत का चौथा बड़ा मामला है।

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और संबंधित स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह डीसी साक्षी साहनी भी प्रभावित परिवारों के पास पहुंचीं और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि तीनों गांवों में हल्के लक्षण दिखने वालों को भी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र के एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा है कि मजीठा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस ने नकली शराब रैकेट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। आबकारी अधिनियम की धारा 105 बीएनएस और 61ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। मरने वाले और गंभीर रूप से बीमार सभी लोग दिहाड़ी मजदूर हैं। उन्होंने इसका सेवन इसलिए किया क्योंकि उन्हें सस्ती शराब मिल जाती थी। बीमार लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। एसएसपी के अनुसार, 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल लाया गया है। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया। हर कोई बेहोश है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *