Live Updates
8वीं कक्षा में टॉप करने वाली बेटियों का CM आवास पर सम्मान, CM भगवंत मान ने बढ़ाया हौसलासंगीत जगत को बड़ा झटका: दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधनबेमौसम बारिश से तबाही के बीच Punjab पहुंचेगी केंद्रीय टीम, प्रभावित जिलों का करेगी दौरागुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर कड़ा कानून: Bhagwant Mann कैबिनेट ने सख्त सज़ाओं वाले संशोधन को दी मंजूरीगुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर सालभर होंगे भव्य कार्यक्रम, CM भगवंत मान ने तैयारियों को दी अंतिम मंजूरीभगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 Most Wanted अपराधियों की सूची जारी !Punjab कैबिनेट ने सत्कार संशोधन विधेयक को मंजूरी दी, बेअदबी पर सख्त सजा का प्रावधान, गांवों और खेलों पर बड़े फैसले8वीं कक्षा में टॉप करने वाली बेटियों का CM आवास पर सम्मान, CM भगवंत मान ने बढ़ाया हौसलासंगीत जगत को बड़ा झटका: दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधनबेमौसम बारिश से तबाही के बीच Punjab पहुंचेगी केंद्रीय टीम, प्रभावित जिलों का करेगी दौरागुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर कड़ा कानून: Bhagwant Mann कैबिनेट ने सख्त सज़ाओं वाले संशोधन को दी मंजूरीगुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर सालभर होंगे भव्य कार्यक्रम, CM भगवंत मान ने तैयारियों को दी अंतिम मंजूरीभगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 Most Wanted अपराधियों की सूची जारी !Punjab कैबिनेट ने सत्कार संशोधन विधेयक को मंजूरी दी, बेअदबी पर सख्त सजा का प्रावधान, गांवों और खेलों पर बड़े फैसले
1 min read

Congress की गुटबाज़ी से तंग आकर AAP में लौटे Sunny Master, कहा – “अब वापस अपने घर आया हूं”

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी राजनीतिक कामयाबी मिली है। वार्ड नंबर 58 से पार्षद सतनाम सिंह उर्फ़ सनी मास्टर, जिन्होंने कुछ समय पहले AAP छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था, अब एक बार फिर ‘घर वापसी’ करते हुए AAP में लौट आए हैं। उनके साथ दिवंगत विधायक गुरप्रीत गोगी के भांजे परमवीर सिंह रौनी ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता दोबारा ली।

कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे थे – सनी मास्टर
पार्टी में शामिल होने के बाद सनी मास्टर ने कहा,
“कांग्रेस में सिर्फ गुटबाज़ी और अंतर्कलह है। वहां आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं होती। मुझे जल्दी ही अपनी गलती का एहसास हुआ और आज मैं वापस अपने घर, अपनी पार्टी में लौट आया हूं। मैं पार्टी नेतृत्व, खासतौर पर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे फिर से अपनाया।”

AAP नेताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
सनी मास्टर और रौनी का AAP में स्वागत पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी और कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने किया। इस मौके पर पार्टी नेता डॉ. सनी आहलूवालिया और विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर भी मौजूद थे।

 

 

AAP ही असली ‘आम आदमी’ की पार्टी – तरुणप्रीत सोंध
मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने कहा,
“कांग्रेस और भाजपा जैसी पार्टियों में आम लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। ये पार्टियां सिर्फ बड़े नेताओं और उनके गुटों के लिए हैं। आम आदमी पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो आम लोगों को आगे लाती है – चाहे वो विधायक बनाना हो या मंत्री। यही हमारी पहचान है।”

मान सरकार गरीबों के लिए कर रही है असली काम – शैरी कलसी
पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने गरीबों और आम नागरिकों के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं।
“मुफ्त बिजली, अच्छी शिक्षा और बेहतर इलाज जैसी सुविधाएं सीधे गरीबों तक पहुंच रही हैं। जबकि कांग्रेस नेता तो सिर्फ कुर्सियों के लिए आपस में लड़ते रहते हैं। उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं।”

ताज़ा अपडेट
सनी मास्टर के वापसी करने के बाद AAP अब लुधियाना पश्चिम में और मज़बूत मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी उन्हें चुनाव प्रचार में बड़ी भूमिका दे सकती है। वहीं कांग्रेस को इस घर वापसी से झटका लगा है, क्योंकि सनी मास्टर वार्ड स्तर पर मज़बूत पकड़ रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *