Live Updates
LPU विवाद पर पंजाब सरकार एक्शन में, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशआप नेताओं ने पूरे पंजाब में फैलाया ‘मन दे मुनाफ़े’ का नारा, लोगों को भगवंत मान सरकार के जनकल्याण के कामों का रिपोर्ट कार्ड सामने किया पेश7 सदस्यीय कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल के साथ बैठकें करेगी और संशोधनों पर सहमति बनाएगी: CM भगवंत सिंह मान‘जश्न-ए-इंकलाब’ शहीद-ए-आजम भगत सिंह की विरासत, पंजाब के सभ्याचार और रंगला पंजाब के जज्बे को मनाने के लिए: बलतेज पन्नूविराट कोहली का 2027 विश्व कप को लेकर बड़ा संकेत, कहा- ये हो सकता है मेरा आखिरी विश्व कपLPU में देर रात छात्रों का जोरदार हंगामा, कैंपस में तोड़फोड़ के बाद हाईवे जामBank Strike: आज रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़तालLPU विवाद पर पंजाब सरकार एक्शन में, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशआप नेताओं ने पूरे पंजाब में फैलाया ‘मन दे मुनाफ़े’ का नारा, लोगों को भगवंत मान सरकार के जनकल्याण के कामों का रिपोर्ट कार्ड सामने किया पेश7 सदस्यीय कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल के साथ बैठकें करेगी और संशोधनों पर सहमति बनाएगी: CM भगवंत सिंह मान‘जश्न-ए-इंकलाब’ शहीद-ए-आजम भगत सिंह की विरासत, पंजाब के सभ्याचार और रंगला पंजाब के जज्बे को मनाने के लिए: बलतेज पन्नूविराट कोहली का 2027 विश्व कप को लेकर बड़ा संकेत, कहा- ये हो सकता है मेरा आखिरी विश्व कपLPU में देर रात छात्रों का जोरदार हंगामा, कैंपस में तोड़फोड़ के बाद हाईवे जामBank Strike: आज रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल
1 min read

Haryana में मनाया गया Delhi की CM बहन Rekha Gupta का Birthday, 8 Development Projects का Inauguration

दिल्ली की मुख्यमंत्री बहन रेखा गुप्ता जी ने इस बार अपना जन्मदिन खास अंदाज़ में मनाया। उन्होंने यह पावन दिन अपने हरियाणा परिवार के साथ मनाने का फैसला किया, जो प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है।

इस मौके पर वे जुलाना के नंदगढ़ गांव पहुंचीं, जहाँ उनका पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जन्मदिन के अवसर को यादगार बनाने के लिए उन्होंने यहां 16.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 8 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इन विकास कार्यों में सड़कों के निर्माण, पेयजल सुविधाओं, सामुदायिक भवनों और गांव के समग्र विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे और उन्होंने ढोल-नगाड़ों और हरियाणवी संस्कृति के रंग में डूब कर इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

रेखा गुप्ता जी को ‘हरियाणा की बेटी‘ कह कर संबोधित किया गया, जो इस धरती से उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, “मेरे लिए ये सिर्फ जन्मदिन नहीं, एक भावनात्मक जुड़ाव है। मेरा घर, मेरा परिवार हरियाणा में है और यहाँ की मिट्टी से मुझे हमेशा ऊर्जा मिलती है।”

इस खास दिन पर हरियाणा की परंपरा को निभाते हुए उन्हें कोथली (तोहफा/भेंट) भी दी गई। सावन महीने में बहनों को कोथली देने की परंपरा निभाई जाती है और एक भाई के नाते उनके परिवारजनों ने यह रस्म पूरी श्रद्धा से निभाई।

इस अवसर पर गांव के बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे आयोजन को एक त्योहार जैसा रूप दे दिया।

रेखा गुप्ता जी का यह कदम न केवल उनके जमीन से जुड़े स्वभाव को दर्शाता है, बल्कि इस बात का भी प्रतीक है कि राजनीति में भी संस्कार, परिवार और परंपरा की अहम भूमिका होती है।

मुख्य बिंदु:

  • रेखा गुप्ता जी ने जन्मदिन हरियाणा के नंदगढ़ गांव में मनाया
  • 16.80 करोड़ की 8 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
  • सावन की परंपरा निभाते हुए कोथली भेंट की गई
  • भारी जनसमूह की मौजूदगी में कार्यक्रम ऐतिहासिक बना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *