Live Updates
पंजाब पुलिस ने LPU के हालात को प्रोफेशनल तरीके से संभाला, स्टूडेंट्स के साथ अपने बच्चों जैसा बर्ताव किया: बलतेज पन्नूLPU और चितकारा यूनिवर्सिटी मामले में महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी कार्रवाई की रिपोर्टएक दिन में 6 शतक, वनडे क्रिकेट में बना नया इतिहास; कोहली-गिल ने भी रचा कमालLPU विवाद पर पंजाब सरकार एक्शन में, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशआप नेताओं ने पूरे पंजाब में फैलाया ‘मन दे मुनाफ़े’ का नारा, लोगों को भगवंत मान सरकार के जनकल्याण के कामों का रिपोर्ट कार्ड सामने किया पेश7 सदस्यीय कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल के साथ बैठकें करेगी और संशोधनों पर सहमति बनाएगी: CM भगवंत सिंह मान‘जश्न-ए-इंकलाब’ शहीद-ए-आजम भगत सिंह की विरासत, पंजाब के सभ्याचार और रंगला पंजाब के जज्बे को मनाने के लिए: बलतेज पन्नूपंजाब पुलिस ने LPU के हालात को प्रोफेशनल तरीके से संभाला, स्टूडेंट्स के साथ अपने बच्चों जैसा बर्ताव किया: बलतेज पन्नूLPU और चितकारा यूनिवर्सिटी मामले में महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी कार्रवाई की रिपोर्टएक दिन में 6 शतक, वनडे क्रिकेट में बना नया इतिहास; कोहली-गिल ने भी रचा कमालLPU विवाद पर पंजाब सरकार एक्शन में, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशआप नेताओं ने पूरे पंजाब में फैलाया ‘मन दे मुनाफ़े’ का नारा, लोगों को भगवंत मान सरकार के जनकल्याण के कामों का रिपोर्ट कार्ड सामने किया पेश7 सदस्यीय कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल के साथ बैठकें करेगी और संशोधनों पर सहमति बनाएगी: CM भगवंत सिंह मान‘जश्न-ए-इंकलाब’ शहीद-ए-आजम भगत सिंह की विरासत, पंजाब के सभ्याचार और रंगला पंजाब के जज्बे को मनाने के लिए: बलतेज पन्नू
1 min read

तरनतारन से कांग्रेस नेता और आज़ाद उम्मीदवार हरपाल सिंह अपने साथियों समेत ‘आप’ में हुए शामिल, उम्मीदवार हरमीत संधू को दिया समर्थन

आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक समिति के सदस्य हरपाल सिंह ने आप के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया। आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।

 

आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि पार्टी की लोक-हितैषी नीतियों और सरकार के कामों से प्रभावित होकर अच्छे किरदार वाले लोग दूसरी पार्टियों को छोड़कर आप परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। उनके साथ कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट, तलबीर गिल, विधायक हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों (गिद्दड़बाहा) और विधायक दविंदर सिंह लाडी ढोंस समेत अन्य सीनियर नेता भी मौजूद थे।

 

हरपाल सिंह ने कहा कि वह आप के कामकाज से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि तरनतारन शहर में सबसे बड़ा मुद्दा गंदगी के ढेरों का है, जो कैंसर जैसी भयानक बीमारियों का कारण बन रहे हैं। हरमीत सिंह संधू ने मुझे विश्वास दिलाया है कि जीतने के बाद पहल के आधार पर शहर की सफाई का मुद्दा हल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *