Live Updates
अमृतसर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोली लगने के बाद 2 आरोपी गिरफ्तारबादल परिवार के काले कारनामे एक-एक करके जनता के सामने लाए जाएंगे और उन्हें उनके पापों की मिसाली सजा मिलेगी : CM भगवंत सिंह मानपंजाब में महिलाओं को भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच का लाभPunjab की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवालकैबिनेट ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रियायतों संबंधी दिशा- निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी।Punjab के इतिहास में पहली बार, किसी सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र में किया हर वादा पूरा किया है: बलतेज पन्नूअरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के साथ होंगे शामिलअमृतसर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोली लगने के बाद 2 आरोपी गिरफ्तारबादल परिवार के काले कारनामे एक-एक करके जनता के सामने लाए जाएंगे और उन्हें उनके पापों की मिसाली सजा मिलेगी : CM भगवंत सिंह मानपंजाब में महिलाओं को भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच का लाभPunjab की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवालकैबिनेट ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रियायतों संबंधी दिशा- निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी।Punjab के इतिहास में पहली बार, किसी सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र में किया हर वादा पूरा किया है: बलतेज पन्नूअरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के साथ होंगे शामिल
1 min read

अमृतसर में AAP नेता Talbir की प्रेस कॉन्फ्रेंस:बोले-अकाली दल को नहीं मिल रहा मजबूत उम्मीदवार, बादल पर साधा निशाना

अमृतसर के मजीठा से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज तलबीर सिंह गिल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अकाली दल और उसके अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर तीखे आरोप लगाए। गिल ने कहा कि कल सुखबीर बादल मजीठा दौरे पर आए और हमेशा की तरह उन्होंने घटिया भाषा का इस्तेमाल किया, जो मजीठा के लोगों के लिए अपमानजनक है।

तलबीर गिल ने अकाली दल पर आरोप लगाया कि गनीव कौर के धक्के वाले बयान पूरी तरह झूठ और भ्रामक हैं। उनका कहना था कि अकाली दल मुद्दों की कमी को छुपाने के लिए झूठे विवाद खड़ा कर जनता का ध्यान असली समस्याओं से हटा रहा है।

गिल ने दावा किया कि इस चुनाव में अकाली दल को मजीठा में मजबूत उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई SGPC के मुलाजिमों को नौकरी से निकालने की धमकी देकर जबरदस्ती टिकट दी जा रही है। यह अकाली दल की आंतरिक कमजोरी और संगठन में असंतोष का साफ संकेत है।

 

2007-2017: अकाली दल पर भारी लूट और विलासिता का आरोप

उन्होंने बताया कि सुखबीर बादल का मजीठा दौरा इसी असंतोष और पार्टी की डूबती नैया का परिणाम है। गिल ने कहा कि 2007 से 2017 तक अकाली दल ने भारी लूट की और बादल परिवार ने विलासिता में कोठिया और संपत्ति बनाई।तलबीर गिल ने अकाल तख्त से जुड़े मामलों, 328 स्वरूपों और गलत प्रथाओं पर भी अकाली दल को घेरा।

उनका कहना था कि उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई और ये मुद्दे आज भी जनता के सामने हैं। गिल ने यह भी कहा कि 75 प्रतिशत अकाली कार्यकर्ता सुखबीर बादल को अध्यक्ष नहीं मानते और कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। अंत में उन्होंने भरोसा दिलाया कि मजीठा इस बार इतिहास रचेगा और आम आदमी पार्टी जिला परिषद और ब्लॉक चुनावों में भारी जीत दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *