Live Updates
अमृतसर सीमा के पास 27 किलो हेरोइन बरामद, BSF और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाईपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर 290 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवानाश्री हेमकुंट साहिब यात्रा पर गए निहंग सिंह युवकों से मारपीट दुर्भाग्यपूर्ण: मनप्रीत सिंह इयालीतीन दिन धूलभरी हवाओं का अलर्ट, मौसम में रहेगा बदलावप्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का किया नेतृत्व, ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ पर दिया जोरफर्जी वीडियो विवाद ने अकाली दल के झूठे प्रचार को किया बेनकाब, सुखबीर बादल को अंदरूनी जानकारी के स्रोत का करना चाहिए खुलासा: बलतेज पन्नअमृतसर सीमा के पास 27 किलो हेरोइन बरामद, BSF और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाईपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर 290 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवानाश्री हेमकुंट साहिब यात्रा पर गए निहंग सिंह युवकों से मारपीट दुर्भाग्यपूर्ण: मनप्रीत सिंह इयालीतीन दिन धूलभरी हवाओं का अलर्ट, मौसम में रहेगा बदलावप्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का किया नेतृत्व, ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ पर दिया जोरफर्जी वीडियो विवाद ने अकाली दल के झूठे प्रचार को किया बेनकाब, सुखबीर बादल को अंदरूनी जानकारी के स्रोत का करना चाहिए खुलासा: बलतेज पन्न
1 min read

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विज को हाईकोर्ट का नोटिस:अंबाला SP सहित 5 पर कार्रवाई, छेड़छाड़ के आरोपियों को गंजा करके घुमाया था

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। युवती से छेड़छाड़ के एक मामले में आरोपियों को गंजा करके घुमाने के मामले में हाईकोर्ट ने ये कार्रवाई की है। विज के अलावा हाईकोर्ट से अंबाला एसपी सहित 5 के खिलाफ हाईकोर्ट ने ये एक्शन लिया है। 2 दिन पहले ये मामला हाईकोर्ट पहुंचा था, लेकिन उस दिन नोटिस की कार्रवाई नहीं हो पाई थी, आज फिर से इस मामले में सुनवाई की गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए हाईकोर्ट ने आज ये कार्रवाई की है। यहां पढ़िए किस घटना पर जारी हुआ नोटिस 28 नवंबर को अंबाला में सब्जी मंडी के पास 26 नवंबर को युवती से छेड़छाड़ और अभद्र भाषा का इस्तेमाल और धमकी देने के मामले में अंबाला कैंट थाना पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीना की मंडी निवासी मुकुल, लव, हरि नगर निवासी संदीप, शुभम और बंगाली मोहल्ला निवासी राहुल के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को सबक सिखाने के लिए गंजा कर पैदल ही वारदात स्थल सहित बाजारों में घुमाया था। आरोपी भी कान पकड़कर माफी मांगते हुए दिखाई दिए और बोले दोबारा ऐसा अपराध नहीं करेंगे। विज ने लगाई थी फटकार बाद में पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। युवती से छेड़छाड़ के मामले में हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट थाना प्रभारी को तलब कर जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि मैं अपने शहर में ऐसा नहीं होने दूंगा कि शहर में लड़कियां कही आ-जा न सकें। पीड़िता अंबाला कैंट के हाउसिंग बोर्ड निवासी युवती ने आरोप लगाया था कि वह रोजाना कंप्यूटर कोर्स करने के लिए राय मार्केट जाती है। रास्ते में मुकुल नाम का लड़का छेड़ता व पीछा करता है। आरोपियों ने छेड़छाड़ के साथ किया अभद्र भाषा का प्रयोग 26 नवंबर को वह पैदल कंप्यूटर सेंटर जा रही थी तभी रामबाग रोड स्थित सब्जी मंडी पहुंची तो मुकुल ने पहले तो अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बाद में छेड़खानी करने लगा। जब रोका तो पीछा करके रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब माता-पिता पहुंचे तो युवक ने मजा चखाने की बात बोलकर धमकाया। तभी तीन युवकों ने आकर भाई व माता-पिता के साथ मारपीट की। जब उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचे तो युवक ने अपने दर्जनभर साथियों के साथ मिलकर परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *