Live Updates
बाली में हादसे का शिकार हुईं नुसरत भरूचा, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चरराजा वड़िंग ने राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा, बोले- मैंने खुद दिया इस्तीफाधान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार पंजाब से 6 लाख मीट्रिक टन चावल और 15 लाख मीट्रिक टन गेहूं तुरंत उठाए: CM भगवंत सिंह मानअमरजीत चावला पर 8 महीने सराय में शोषण का आरोप, लाखों रुपये की धोखाधड़ी पर SGPC और सुखबीर बादल की चुप्पी बड़े सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नूजंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंदलंबे इंतजार के बाद भारत में Apple Pay की एंट्री, अब iPhone से करें Tap-to-Payराजा वड़िंग का इस्तीफा, आज राहुल गांधी से होगी मुलाकातबाली में हादसे का शिकार हुईं नुसरत भरूचा, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चरराजा वड़िंग ने राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा, बोले- मैंने खुद दिया इस्तीफाधान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार पंजाब से 6 लाख मीट्रिक टन चावल और 15 लाख मीट्रिक टन गेहूं तुरंत उठाए: CM भगवंत सिंह मानअमरजीत चावला पर 8 महीने सराय में शोषण का आरोप, लाखों रुपये की धोखाधड़ी पर SGPC और सुखबीर बादल की चुप्पी बड़े सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नूजंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंदलंबे इंतजार के बाद भारत में Apple Pay की एंट्री, अब iPhone से करें Tap-to-Payराजा वड़िंग का इस्तीफा, आज राहुल गांधी से होगी मुलाकात
1 min read

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज:सीएम आवास पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज 20 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में होगी। मीटिंग दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में उनके आवास पर हो रही है। यह एक अहम बैठक बताई जा रही है। मीटिंग में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने की संभावना है,

क्योंकि सरकार 22 तारीख को अपनी महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना शुरू करने जा रही है। ऐसे में इसे लेकर भी रणनीति बनेगी। मीटिंग के लिए सरकार द्वारा कोई एजेंडा जारी नहीं किया गया है। बजट में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इस दौरान कई एजेंडे लाए जाएंगे।

बासमती चावल इश्यू भी अहम है

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री की हालिया यूनियन होम मिनिस्टर के साथ हुई बैठक में उठाए गए मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा ईरान में बने हालातों से पंजाब के बासमती कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आगे कैसे काम करना है, इस पर भी रणनीति तैयार की जाएगी। हालांकि इस मामले में स्पीकर कुलतार संधवा पहले ही केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस मामले की तरफ ध्यान देने की मांग कर चुके है। क्योंकि पंजाब का सबसे ज्यादा बासमती चावल ईरान जाता है।

कैबिनेट मीटिंग की अगुवाई करते हुए सीएम भगवंत मान। फाइल फोटो
कैबिनेट मीटिंग की अगुवाई करते हुए सीएम भगवंत मान। फाइल फोटो

पिछली कैबिनेट पर यह फैसले हुए

हालांकि इससे पहले हुई कैबिनेट मीटिंग में बनूड़ सब-तहसील को अपग्रेड करने का फैसला लिया गया। इसमें दो कानूनगो, 14 पटवार सर्किल और 40 गांव शामिल आते हैं। जबकि होशियारपुर जिले में तहसील हरियाणा बनाने का फैसला लिया गया। इसमें 12 पटवार सर्किल, दो कानूनगो सर्किल और 50 गांव शामिल किए गए हैं। वहीं, भू-राजस्व एक्ट 1888 में संशोधन किया गया है। रिकॉर्ड कंप्यूटर में रखा जाएगा। मेरा घर, मेरा नाम को तेजी से लागू करने की मंजूरी दी गई है। इसमें संशोधन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *