Live Updates
ईडी की अपनी प्रेस रिलीज ने पोल खोली, गमाडा के खिलाफ कोई एफआईआर या मुख्य अपराध नहीं: आपमहिला आयोग ने भाजपा नेता सुरजीत कुमार जियाणी द्वारा महिला नेता के प्रति अपमानजनक शब्दावली के इस्तेमाल संबंधी मामले में नोटिस जारी कियामोदी सरकार व्यापारियों, आप वर्करों और पंजाब सरकार के अधिकारियों को परेशान करने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है: मनीष सिसोदियाभाजपा की नशा विरोधी रैलियां पूरी तरह फ्लॉप, ईडी के छापों से आम आदमी पार्टी को डरा नहीं सकती केंद्र सरकार: विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसीपंजाब सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के सपने पूरे किए: हरजोत सिंह बैंसचुनावों से पहले ईडी के छापों के विरुद्ध ‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ईडी की टीम का घेराव करके बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजीईडी के अधिकारियों ने मेरे परिवार पर दबाव डाला कि वे मुझे ‘आप’ छोड़कर किसी और पार्टी में शामिल होने के लिए कहें: हरदीप सिंह मुंडियांईडी की अपनी प्रेस रिलीज ने पोल खोली, गमाडा के खिलाफ कोई एफआईआर या मुख्य अपराध नहीं: आपमहिला आयोग ने भाजपा नेता सुरजीत कुमार जियाणी द्वारा महिला नेता के प्रति अपमानजनक शब्दावली के इस्तेमाल संबंधी मामले में नोटिस जारी कियामोदी सरकार व्यापारियों, आप वर्करों और पंजाब सरकार के अधिकारियों को परेशान करने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है: मनीष सिसोदियाभाजपा की नशा विरोधी रैलियां पूरी तरह फ्लॉप, ईडी के छापों से आम आदमी पार्टी को डरा नहीं सकती केंद्र सरकार: विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसीपंजाब सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के सपने पूरे किए: हरजोत सिंह बैंसचुनावों से पहले ईडी के छापों के विरुद्ध ‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ईडी की टीम का घेराव करके बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजीईडी के अधिकारियों ने मेरे परिवार पर दबाव डाला कि वे मुझे ‘आप’ छोड़कर किसी और पार्टी में शामिल होने के लिए कहें: हरदीप सिंह मुंडियां
1 min read

पंजाब में आज सभी स्कूलों की छुट्टी:CM बोले-राजधानी छीनने की कोशिशें; चंडीगढ़ में 2000 कैमरे लगेंगे

पंजाब में आज (27 जनवरी को) सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। 77वें गणतंत्र दिवस पर सीएम ने इसका ऐलान किया। इसके साथ ही भगवंत मान ने कहा कि पंजाब से उसकी राजधानी छीने जाने की कोशिशें हो रही हैं। बंटवारे के बाद पहले पंजाब यूनिवर्सिटी होशियारपुर में थी, जो बाद में चंडीगढ़ चली गई। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि इतनी कुर्बानियों के बावजूद पंजाब के पास अपनी राजधानी नहीं है। इसे रोजाना छीनने की कोशिश की जाती है। यह बयान मुख्यमंत्री ने होशियारपुर में दिया। सीएम ने कहा कि पंजाब को उसकी राजधानी चंडीगढ़ दिलाने के लिए सरकार पूरी ताकत लगाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब देश का ऐसा राज्य है, जिसका अपना हाईकोर्ट नहीं है। छोटे-छोटे राज्यों के अपने हाईकोर्ट हैं। गैंगस्टरों को सीएम की चेतावनी सीएम भगवंत मान ने गैंगस्टरों को सुधरने के लिए कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर जुर्म की दुनिया छोड़ दें, वर्ना उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। गैंगस्टरों को शह और मदद देने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ आर-पार की लड़ाई चल रही है। इसके लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 98991-0002 जारी किया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब की झांकी भी शामिल रही। यह झांकी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित थी, जिसमें मानवता, बलिदान और सिख सिद्धांतों का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने झांकी की सराहना करते हुए कहा कि इससे देश-विदेश में लोगों को गुरु साहिब के जीवन के बारे में जानने का अवसर मिला। परेड के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाथ हिलाकर पंजाब की झांकी का अभिवादन किया। गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य अतिथि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ झांकी के बारे में जानकारी लेती नजर आईं। चंडीगढ़ में लगेंगे 2 हजार सीसीटीवी कैमरे चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। यहां चंडीगढ़ के चीफ सेक्रेटरी एच. राजेश प्रसाद ने झंडा फहराया। उन्होंने बताया कि साल 2025 में चंडीगढ़ पुलिस ने देश का सबसे तेज इमरजेंसी रिस्पॉन्स टाइम हासिल किया, जो औसतन 5.6 मिनट रहा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए ‘सड़क सहयात्री – सुरक्षित मार्ग, सुरक्षित जीवन’ योजना के तहत नई क्विक रिस्पॉन्स मोटरसाइकिलें शुरू की गई हैं। इसके अलावा मनीमाजरा और आईटी पार्क में नए पुलिस थाने बनाए जाएंगे। शहर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए करीब 2 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *