Live Updates
मान कैबिनेट के बड़े फैसले, डिजिटल यूनिवर्सिटी से लेकर प्राइवेट स्कूल फीस तक कई प्रस्तावों को मंजूरीपंजाब विधानसभा में रोजगार और औद्योगिक निवेश पर धन्यवाद प्रस्ताव पारितस्वास्थ्य योजना की सफलता तभी है, जब ज़रूरत के समय लोगों तक उपचार पहुँच सके : डॉ. बलबीर सिंहRBI ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट 5.25% पर रखा, ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलावई-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोकाई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजापंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल, कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमामान कैबिनेट के बड़े फैसले, डिजिटल यूनिवर्सिटी से लेकर प्राइवेट स्कूल फीस तक कई प्रस्तावों को मंजूरीपंजाब विधानसभा में रोजगार और औद्योगिक निवेश पर धन्यवाद प्रस्ताव पारितस्वास्थ्य योजना की सफलता तभी है, जब ज़रूरत के समय लोगों तक उपचार पहुँच सके : डॉ. बलबीर सिंहRBI ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट 5.25% पर रखा, ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलावई-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोकाई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजापंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल, कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमा
1 min read

पंजाब के AAP मंत्री अरोड़ा की तबीयत बिगड़ी:मोहाली में क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती करवाया; डिनर करते सांस लेने में दिक्कत आई

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रात में डिनर के बाद सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में निगरानी में रखा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, ज़्यादा मेहनत करने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ है। सभी मेडिकल पैरामीटर नॉर्मल पाए गए। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है और वे 24 घंटे तक निगरानी में रहेंगे। कुछ दिन पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की बिगड़ी थी तबीयत इससे पहले पजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की 18 जनवरी 2026 (रविवार) को अचानक तबीयत बिगड़ी थी। सुबह करीब 5 बजे उन्हें सीने में दर्द और सांस फूलने जैसी शिकायत हुई। शुरू में उन्हें पंचकूला के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां ECG आदि जांच हुई, फिर आगे की जांच के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी समेत जरूरी टेस्ट किए, जिनमें कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई, सभी रिपोर्ट्स सामान्य निकलीं। स्थिति स्थिर रहने के बाद उसी दिन दोपहर में छुट्टी मिल गई और वे घर लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *