Live Updates
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शंभू रेल ट्रैक धमाका केस में मुख्य आरोपी का साथी गिरफ्तार‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत ₹465 करोड़ से अधिक का इलाज; 42 लाख से ज्यादा कार्ड जारीमोहाली से CM Bhagwant Mann का पंजाब के युवाओं को संदेश, खुद का काम शुरू करें, सरकार हर मदद देगीमान सरकार के ईमानदार शासन के चलते पंजाब के राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि- Kejriwal‘AAP’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन कियाPunjab द्वारा नया कीर्तिमान स्थापित: शुरुआत से अब तक की सबसे अधिक GST प्राप्ति, विकास दर में भारत में सबसे आगे: Harpal Singh Cheemaआम आदमी पार्टी पंजाब द्वारा चरणजीत सिंह परोवाल गुरदासपुर के Trade Wing का जिला इंचार्ज नियुक्तपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शंभू रेल ट्रैक धमाका केस में मुख्य आरोपी का साथी गिरफ्तार‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत ₹465 करोड़ से अधिक का इलाज; 42 लाख से ज्यादा कार्ड जारीमोहाली से CM Bhagwant Mann का पंजाब के युवाओं को संदेश, खुद का काम शुरू करें, सरकार हर मदद देगीमान सरकार के ईमानदार शासन के चलते पंजाब के राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि- Kejriwal‘AAP’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन कियाPunjab द्वारा नया कीर्तिमान स्थापित: शुरुआत से अब तक की सबसे अधिक GST प्राप्ति, विकास दर में भारत में सबसे आगे: Harpal Singh Cheemaआम आदमी पार्टी पंजाब द्वारा चरणजीत सिंह परोवाल गुरदासपुर के Trade Wing का जिला इंचार्ज नियुक्त
1 min read

चंडीगढ़-मोहाली समेत 19 ठिकानों पर ED की रेड: IDFC बैंक घोटाला, 90 बैंक खाते फ्रीज

हरियाणा सरकार, चंडीगढ़ नगर निगम और अन्य सरकारी खातों से जुड़े करीब 597 करोड़ रुपए के IDFC फर्स्ट बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED की चंडीगढ़ जोनल ऑफिस टीम ने 12 मार्च को चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, गुरुग्राम और बेंगलुरु में 19 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच में सामने आया है कि सरकारी धन को बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में रखने की बजाय आरोपियों ने बिना अनुमति के इन पैसों को अलग-अलग खातों और फर्जी कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया। बैंक के पूर्व कर्मचारियों पर आरोप इस मामले में IDFC फर्स्ट बैंक के पूर्व कर्मचारी रिभव ऋषि और अभय कुमार के ठिकानों के अलावा उनके परिवार के सदस्यों, कई शेल कंपनियों और कारोबारियों के यहां भी तलाशी ली गई। जिन कंपनियों की जांच की गई उनमें स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट्स, कैपको फिनटेक सर्विसेज, मां वैभव लक्ष्मी इंटीरियर्स और एसआरआर प्लानिंग गुरुस प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। इसके अलावा सॉवन ज्वैलर्स समेत कुछ ज्वैलर्स और रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वाधवा से जुड़ी कंपनियों की भी जांच की गई। सोना खरीद के नाम पर घुमाया गया पैसा जांच में पता चला कि आरोपियों ने पहले स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट्स नाम की शेल कंपनी बनाई और सरकारी धन को उसमें ट्रांसफर किया। इसके बाद इस पैसे को ज्वैलर्स के बैंक खातों के जरिए घुमाया गया और फर्जी बिल बनाकर सोना खरीदने का दिखावा किया गया। ED के मुताबिक यह घोटाला पिछले करीब एक साल से चल रहा था और इसमें बैंक के पूर्व कर्मचारियों की मदद ली गई। रिभव ऋषि ने जून 2025 में बैंक से इस्तीफा दे दिया था। होटल कारोबारी और बिल्डर की भी जांच जांच में यह भी सामने आया कि मोहाली के होटल कारोबारी और रियल एस्टेट डेवलपर विक्रम वाधवा के खातों में भी इस घोटाले का पैसा पहुंचा। बाद में यह रकम प्रिज्मा रेजिडेंसी LLP, किनस्पायर रियल्टी LLP और मार्टेल बिल्डवेल LLP जैसी कंपनियों में ट्रांसफर की गई। छापेमारी के दौरान विक्रम वाधवा नहीं मिला और वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है। 90 से ज्यादा बैंक खाते फ्रीज ईडी की टीम ने छापेमारी के दौरान 90 से ज्यादा बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। साथ ही डिजिटल और दस्तावेजी सबूत भी जब्त किए गए हैं। ईडी के अनुसार इस मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले समय में और खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *