Live Updates
चंडीगढ़ में OLA को बड़ा झटका, 6 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंडभगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई*अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म करने के लिए MoU पर हस्ताक्षरबैंक PO एवं LIC/GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जूनविश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रहीघर-घर पहुंचीं 437 सरकारी सेवाएं, ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ योजना से बदली सेवा व्यवस्थाफिरोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.775 किलो हेरोइन समेत 3 तस्कर गिरफ्तारचंडीगढ़ में OLA को बड़ा झटका, 6 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंडभगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई*अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म करने के लिए MoU पर हस्ताक्षरबैंक PO एवं LIC/GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जूनविश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रहीघर-घर पहुंचीं 437 सरकारी सेवाएं, ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ योजना से बदली सेवा व्यवस्थाफिरोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.775 किलो हेरोइन समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
1 min read

अमृतसर में पंजाब पुलिस का सर्च अभियान; घर से हथियार और कारतूस बरामद, गांव पंडोरी वड़ैच में पुलिस की घेराबंदी

पंजाब के अमृतसर में पंडोरी वड़ैच इलाके में पुलिस ने नशा और गैंगस्टर विरोधी अभियान के तहत बड़ा सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पूरे गांव को घेरकर घर-घर तलाशी ली गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान एक घर से हथियार, कारतूस और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया गया है। बरामद सामान में एक पिस्तौल, मैगजीन, कारतूस, एक जीपीएस यंत्र और एक बुलेट मोटरसाइकिल शामिल है। इसके अलावा एक विदेशी लिफाफा भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। यह विशेष अभियान “कासो” के तहत चलाया गया, जिसमें पुलिस पहले किसी क्षेत्र को चारों ओर से घेरती है और फिर अचानक तलाशी अभियान शुरू करती है। इस दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति पर विशेष नजर रखी जाती है।
amritsar weapon
घर से जब्त हथियारों की जांच करते हुए पुलिस।

सर्च की निगरानी एडीजीपी राय ने की

इस कार्रवाई की निगरानी स्वयं एडीजीपी ए.एस. राय ने की। वह मौके पर पहुंचे और पूरी कार्रवाई का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ऐसे अभियान उन इलाकों में चलाए जाते हैं जहां अपराध की आशंका अधिक होती है। पहले खुफिया जानकारी जुटाई जाती है और उसके आधार पर अचानक छापेमारी की जाती है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह सर्च अभियान करीब तीन घंटे तक चला, जिसमें कई घरों की जांच की गई। अभी तक मिली सामग्री की जांच की जा रही है और संभावना जताई जा रही है कि आगे और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस

पूरे इलाके में पुलिस की सख्त निगरानी जारी है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा और गैंगस्टर गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। इस कार्रवाई के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है। पुलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *