Live Updates
पंजाब कांग्रेस ने 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समन्वय समिति का किया गठनश्री अमृतसर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया गया बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवसराजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका मामले में पंजाब से 2 गिरफ्तार, एक युवती भी शामिल; पिस्तौल और 40 कारतूस बरामदपंजाब में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार; आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंडभारत बना अंडर-19 एशिया कप 2026 का चैंपियन, रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को 1 विकेट से हरायावैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान बने; सूर्यकुमार यादव ने 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतकU19 एशिया कप फाइनल में आर्यवीर सहवाग का दमदार प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा अर्धशतकपंजाब कांग्रेस ने 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समन्वय समिति का किया गठनश्री अमृतसर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया गया बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवसराजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका मामले में पंजाब से 2 गिरफ्तार, एक युवती भी शामिल; पिस्तौल और 40 कारतूस बरामदपंजाब में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार; आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंडभारत बना अंडर-19 एशिया कप 2026 का चैंपियन, रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को 1 विकेट से हरायावैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान बने; सूर्यकुमार यादव ने 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतकU19 एशिया कप फाइनल में आर्यवीर सहवाग का दमदार प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा अर्धशतक
1 min read

गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को मिल रहा है लोगों का भारी समर्थन: Baltej Pannu

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा गैंगस्टरों को खत्म करने के लिए शुरू की गई मुहिम को लोगों का ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है। पन्नू ने कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ जारी किए गए खास हेल्पलाइन नंबर पर पंजाब के लोगों ने बड़ी संख्या में आगे आकर पुलिस की मदद की हैं, जो इस बात का सबूत है कि अब राज्य में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है।

 

बलतेज पन्नू ने आंकड़े सांझां करते हुए बताया कि अब तक करीब 590 लोगों ने इस हेल्पलाइन पर अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता शिकायत करने वाले की सुरक्षा है, इसलिए जानकारी देने वाले हर व्यक्ति का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जा रहा है। मिली शिकायतों में से 83 शिकायतें ड्रग तस्करी, 35 जबरन वसूली (फिरौती) की, 43 गैंगस्टर से जुड़ी और 86 गैर-कानूनी हथियारों के खिलाफ दर्ज की गई हैं। इन शिकायतों के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अब तक 63 गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं।

 

पन्नू ने आगे कहा कि दर्ज की गईं एफआईआर में अलग-अलग गैंगस्टर और उनके गुर्गों के नाम हैं, जिससे उनके नेटवर्क की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का निडर होकर शिकायत दर्ज कराना दिखाता है कि पंजाब के लोगों को ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स‘ और मान सरकार के इरादों पर पूरा भरोसा है। कई और शिकायतों की अभी भी गहराई से जांच की जा रही है, जिन पर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

बलतेज पन्नू ने कहा कि लोगों के इसी अटूट भरोसे की वजह से एजीटीएफ को आज गैंगस्टरवाद के खिलाफ लड़ाई में इतनी बड़ी सफलता हासिल रही है। उन्होंने पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाया कि राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने का यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पंजाब से गैंगस्टरवाद खत्म नहीं हो जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *