Live Updates
पंजाब के 19 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बकाया बिल चुकाने के लिए OTS योजना मंजूरपंजाब के प्रभसिमरन सिंह को पहली बार टीम इंडिया के टी-20 स्क्वॉड में मिली जगह, जिम्बाब्वे दौरे के लिए चयनपंजाब में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, 21 जिलों में बरसेंगे बादल; 6 जिलों में तेज बारिश की चेतावनीभाजपा को बड़ा झटका, श्री हरगोबिंदपुर से पूर्व विधायक बलविंदर सिंह लाडी आप में हुए शामिलजालंधर में पुलिस एनकाउंटर, गढ़ा रोड फायरिंग का मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायलमोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवालCM भगवंत मान की शादी की सालगिरह आज, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने शेयर किया खास संदेशपंजाब के 19 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बकाया बिल चुकाने के लिए OTS योजना मंजूरपंजाब के प्रभसिमरन सिंह को पहली बार टीम इंडिया के टी-20 स्क्वॉड में मिली जगह, जिम्बाब्वे दौरे के लिए चयनपंजाब में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, 21 जिलों में बरसेंगे बादल; 6 जिलों में तेज बारिश की चेतावनीभाजपा को बड़ा झटका, श्री हरगोबिंदपुर से पूर्व विधायक बलविंदर सिंह लाडी आप में हुए शामिलजालंधर में पुलिस एनकाउंटर, गढ़ा रोड फायरिंग का मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायलमोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवालCM भगवंत मान की शादी की सालगिरह आज, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने शेयर किया खास संदेश
1 min read

कुराली में हरियाणा के CM नायब सैनी का भारी विरोध, आप नेताओं ने दिखाए काले झंडे

आम आदमी पार्टी (आपके नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खरड़ विधायक अनमोल गगन मानपंजाब यूथ विंग के कार्यकारी प्रधान परमिंदर सिंह गोल्डी और मोहाली जिला प्रधान प्रभजोत कौर के नेतृत्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुराली दौरे के दौरान उनका जमकर विरोध किया और काले झंडे दिखाए।

 

पंजाब यूथ प्रधान परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि आज हम उनकी दोहरी सोच के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। नायब सैनी और उनके साथी दो चेहरे दिखा रहे हैं। एक तरफ वे हरियाणा जाकर कहते हैंहमें पानी दोपंजाब हमें पानी नहीं देताऔर दूसरी तरफ वे पंजाब आकर पंजाब की भलाई की बात करते हैं। यह दोहरा रवैया मंजूर नहीं है। वे गिरगिट की तरह रंग बदलते हैंलेकिन पंजाब के लोग सब समझते हैं। हम उन्हें पंजाब में कभी कामयाब नहीं होने देंगे।

 

गोल्डी ने कहा कि वे खुद को डेवलपमेंट का मॉडल कहते हैं और गुजरात मॉडल की बात करते हैं। लेकिन जब हम गुजरात की असलियत देखते हैंतो पता चलता है कि वहां भी किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के खिलाफ कानून लाए गएजिसके विरोध में पंजाब समेत देश भर के हजारों किसानों ने अपनी जान दे दीफिर उन कानूनों को वापस ले लिया गया। वे खुद को किसानों का हितैषी कहते हैंलेकिन असल में वे किसानों को कमजोर करने वाली नीतियां लाते हैं।

 

 

 

मोहाली की जिला प्रधान प्रभजोत कौर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पंजाब का ग्रामीण विकास फंड रोक दिया है। बाढ़ के समय उन्होंने 1.600 करोड़ रुपये देने का वादा किया थालेकिन आज तक पंजाब को एक पैसा भी नहीं दिया गया। पंजाब को बीस हजार करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआलेकिन फिर भी केंद्र की भाजपा सरकार चुप रही। यह पंजाब के साथ बहुत बड़ा धोखा है। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि मुश्किल समय में पंजाब का साथ देने के बजाय लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

 

प्रभजोत कौर ने कहा कि मैं पंजाब के समझदार लोगों से अपील करती हूं कि वे उनकी बातों में न आएं। जो लोग मुश्किल समय में पंजाब के साथ खड़े नहीं होतेवे कभी पंजाब का भला नहीं कर सकते। पंजाब की असली ताकत यहां के लोग हैंऔर लोग ही तय करेंगे कि पंजाब के हित में क्या सही है।

 

इस मौके पर हलका संगठन इंचार्ज नवदीप सैनीविकास मोहनट्रेड विंग के जिला अध्यक्ष तरलोचन सिंहकिसान विंग के जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह बलियालीप्रदेश महासचिव संजीव चौधरीमहिला नेता स्वर्ण लता शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *