Live Updates
25 लाख का जुर्माना और उम्र कैद की सजा… क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक?सीएम मान ने पंजाब विधानसभा में पेश किया बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून, उम्रकैद की सजा तक का है प्रावधानCM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभभगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमाराजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहलहिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodiaपंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ का असर, आठवीं के नतीजों में बेटियों का जलवा; टॉप 20 में से 19 स्थानों पर जमाया कब्जा25 लाख का जुर्माना और उम्र कैद की सजा… क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक?सीएम मान ने पंजाब विधानसभा में पेश किया बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून, उम्रकैद की सजा तक का है प्रावधानCM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभभगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमाराजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहलहिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodiaपंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ का असर, आठवीं के नतीजों में बेटियों का जलवा; टॉप 20 में से 19 स्थानों पर जमाया कब्जा
1 min read

पंजाब में 10वीं-12वीं पास न करने वाले को मर्सी चांस:PSEB का फैसला, 27 अप्रैल से होंगे रजिस्ट्रेशन, एक विषय में पास होना जरूरी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीद वर्ष के उपलक्ष्य में बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने 15 साल यानी 2010 से लेकर अब तक 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अपीयर होकर पास न करने वाले स्टूडेंट्स को गोल्डन चांस दिया है।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों से अपील की है कि इस मौके का छात्रों को लाभ उठाना चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि यह विशेष मौका उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है जो कई प्रयासों के बावजूद अपनी स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर पाए।

एक विषय पास होने की है शर्त

उन्होंने बताया कि, इस मर्सी चांस के तहत वे छात्र भी शामिल हैं जिन्होंने कम से कम एक विषय पास किया हो। यह सुविधा 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के छात्रों के लिए उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें बोर्ड सर्टिफिकेट हासिल करने का अंतिम अवसर मिलेगा।

 

15 जुलाई से शुरू होगी परीक्षाएं

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जबकि विशेष परीक्षाएं 15 जुलाई 2026 से आयोजित की जाएंगी। डिटेल डायरेक्शन, विषयवार सिलेबस और आवेदन का लिंक PSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह विशेष मौका उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है जो कई प्रयासों के बावजूद अपनी स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर पाए।

बैंस ने पात्र छात्रों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं, अंतिम तिथि न चूकें और नियमित रूप से PSEB की वेबसाइट चेक करते रहें। किसी भी जानकारी के लिए वे अपने नजदीकी जिला शिक्षा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *