Live Updates
भगवंत मान सरकार ने सनातन धर्म के लिए जितना काम किया, आज तक किसी सरकार ने नहीं किया- केजरीवालअकाली बेअदबी विरोधी एक्ट का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उन्हें अपने पिछले गुनाहों की कीमत चुकानी पड़ेगी: CM भगवंत सिंह मानCM भगवंत सिंह मान ने पवित्र नगरी अमृतसर को दिया बड़ा तोहफा, नवां सुल्तानविंड फ्लाईओवर जनता को समर्पित; पारदर्शी प्रक्रिया से 11.52 करोड़ रुपये की बचत हुईCM भगवंत सिंह मान ने पूरे पंजाब में 500 ग्रामीण जिम जनता को समर्पित किएअमृतसर में माता सीता और लव-कुश को समर्पित विशाल मंदिर बनाया जाएगा: अरविंद केजरीवालचढ़ावा चोरी करने वाले बड़े लोगों को बचाया जा रहा-केज़रीवालमान सरकार ने भव्य लव-कुश मंदिर निर्माण का लिया सैद्वांतिक निर्णय, जल्द विस्तृत डिटेल दी जाएगी- केजरीवालभगवंत मान सरकार ने सनातन धर्म के लिए जितना काम किया, आज तक किसी सरकार ने नहीं किया- केजरीवालअकाली बेअदबी विरोधी एक्ट का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उन्हें अपने पिछले गुनाहों की कीमत चुकानी पड़ेगी: CM भगवंत सिंह मानCM भगवंत सिंह मान ने पवित्र नगरी अमृतसर को दिया बड़ा तोहफा, नवां सुल्तानविंड फ्लाईओवर जनता को समर्पित; पारदर्शी प्रक्रिया से 11.52 करोड़ रुपये की बचत हुईCM भगवंत सिंह मान ने पूरे पंजाब में 500 ग्रामीण जिम जनता को समर्पित किएअमृतसर में माता सीता और लव-कुश को समर्पित विशाल मंदिर बनाया जाएगा: अरविंद केजरीवालचढ़ावा चोरी करने वाले बड़े लोगों को बचाया जा रहा-केज़रीवालमान सरकार ने भव्य लव-कुश मंदिर निर्माण का लिया सैद्वांतिक निर्णय, जल्द विस्तृत डिटेल दी जाएगी- केजरीवाल
1 min read

वृंदावन हादसे में पंजाब के 10 लोगों की मौत, लुधियाना में पसरा मातम; CM पहुंचे विलाप करने, अंतिम संस्कार आज

वृंदावन में यमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे में जान गंवाने वाले लुधियाना के दंपति अंजू गुलाटी और राकेश गुलाटी सहित मीनू बंसल के शव उनके घर पहुंच गए हैं। शव पहुंचते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। दुगरी फेस दो स्थित उनके निवास पर रिश्तेदारों और पड़ोसियों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

दूसरी ओर जगराओं में भी पांच लोगों—कविता बहल, चरणजीत, मधुर बहल, पिंकी बहल और ईशान कटारिया—के शव पहुंचने से इलाके में मातम पसरा हुआ है। यहां भारी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए एकत्र हुए हैं। गीता कॉलोनी में शोक की स्थिति बनी हुई है और परिवारों में विलाप जारी है। इस दौरान सीएम भगवंत मान भी विलाप करने के लिए चरणजीत बहल के निवास पर पहुंचे।

ludhiana

लुधियाना में यमुना नदी हादसे में मारे गए अंजू व राकेश गुलाटी के घर विलाप करने पहुंचे परिजन।

दोपहर बाद होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार, दुगरी फेस दो से दस लोग वृंदावन में मंदिर दर्शन के लिए गए थे। इस दौरान यमुना नदी में नाव पलटने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब उनके शव घर पहुंच चुके हैं, जबकि कुछ अन्य के शव अभी आने बाकी बताए जा रहे हैं। दोपहर बाद मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हादसे में मीनू बंसल के बेटे निखिल बंसल ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी बहन डिंकी बंसल अभी तक लापता है और उसका नाम लापता लोगों की सूची में भी नहीं है। उन्होंने प्रशासन से जल्द तलाश करने की अपील की है।

पंजाब से तकरीबन 130 लोग गए थे वृंदावन

बताया जा रहा है कि दो बसों में करीब 130 लोग इस धार्मिक यात्रा पर गए थे। इनमें से 90 लोग जगराओं और बाकी अन्य शहरों के निवासी थे। हादसे में बचने वाले लोग वापस अपने घर लौट आए हैं और यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया है।

प्रशासन के अनुसार अब तक 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि पांच लोग अभी भी लापता हैं। बचाव अभियान दूसरे दिन भी जारी है और सेना के जवान भी इसमें जुटे हुए हैं। पुलिस ने नाव चालक पप्पू निषाद को हिरासत में ले लिया है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *