Live Updates
भाजपा सियासी विरोधियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के पीछे छुप रही है: लालचंद कटारूचक्कED की कार्रवाई कोई एजेंसी रेड नहीं, बल्कि दिल्ली का पंजाब पर हमला है, पंजाबियों ने कभी ऐसी ताकतों के आगे कभी नहीं सिर नहीं झुकाया: कुलदीप सिंह धालीवालपंजाब ने मोदी को नकारा, अब वे पंजाबियों को परेशान करके बदला ले रहे हैं: आपPM मोदी पंजाब में पहले ही हार स्वीकार कर चुके हैं, अब भाजपा सरकार पंजाबियों को डराने के लिए ईडी के छापे मार रही है: आपCM भगवंत सिंह मान के साथ बैठक के बाद पटवार यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस लीचुनाव से पहले भाजपा पंजाब में डर का माहौल बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का ले रही है सहारा : आपलोकतंत्र के हत्यारे ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें – मनीष सिसोदियाभाजपा सियासी विरोधियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के पीछे छुप रही है: लालचंद कटारूचक्कED की कार्रवाई कोई एजेंसी रेड नहीं, बल्कि दिल्ली का पंजाब पर हमला है, पंजाबियों ने कभी ऐसी ताकतों के आगे कभी नहीं सिर नहीं झुकाया: कुलदीप सिंह धालीवालपंजाब ने मोदी को नकारा, अब वे पंजाबियों को परेशान करके बदला ले रहे हैं: आपPM मोदी पंजाब में पहले ही हार स्वीकार कर चुके हैं, अब भाजपा सरकार पंजाबियों को डराने के लिए ईडी के छापे मार रही है: आपCM भगवंत सिंह मान के साथ बैठक के बाद पटवार यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस लीचुनाव से पहले भाजपा पंजाब में डर का माहौल बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का ले रही है सहारा : आपलोकतंत्र के हत्यारे ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें – मनीष सिसोदिया
1 min read

अमृतसर धमाके में पाकिस्तान का हाथ? DGP गौरव यादव का बड़ा बयान

अमृतसर के खासा छावनी क्षेत्र में हुए धमाके को लेकर जांच तेज कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि इस धमाके के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की साजिश होने का शक जताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुश्मन ताकतें पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं।

डीजीपी ने यह भी कहा कि देश इस समय “ऑपरेशन सिंधूर” की वर्षगांठ मना रहा है और ऐसे मौकों को निशाना बनाकर अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जालंधर में हुए धमाकों का इस घटना से कोई संबंध नहीं है। जालंधर मामले की जिम्मेदारी एक खालिस्तानी संगठन पहले ही ले चुका है, जबकि अमृतसर धमाके की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है।

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की हर एंगल से गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

अंत में डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब की कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *