Live Updates
26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआतपुराने वाहन चलाने वाले सावधान! हर 3 महीने बाद करवाना होगा प्रदूषण टेस्ट, नए नियम लागूक्रिकेट के बाद अब सियासी पारी, BJP ने युजवेंद्र चहल को दी अहम जिम्मेदारीगुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शनकेएल राहुल ने रचा इतिहास, चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बनेपुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवालचंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआतपुराने वाहन चलाने वाले सावधान! हर 3 महीने बाद करवाना होगा प्रदूषण टेस्ट, नए नियम लागूक्रिकेट के बाद अब सियासी पारी, BJP ने युजवेंद्र चहल को दी अहम जिम्मेदारीगुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शनकेएल राहुल ने रचा इतिहास, चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बनेपुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवालचंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार
1 min read

मोदी सरकार ने तेल कंपनियों और अपने पूंजीपति मित्रों के साथ मिलकर भारत की गरीब जनता और किसानों की जेब पर डाला 6.5 लाख करोड़ रुपए का बोझ: कुलदीप धालीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर देश की जनता, पंजाब और विशेष रूप से देश के अन्नदाता को कॉरपोरेट घराने के हाथों बेरहमी से लुटवाने का आरोप लगाया है।

 

एक बयान में धालीवाल ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र सरकार पूरी तरह से ‘एंटी-इंडिया’, ‘एंटी-किसान’ और ‘एंटी-पंजाब’ हो चुकी है, जिसका एकमात्र मकसद आम जनता की जेबें काटकर अपने पूंजीपति मित्रों के घर भरना है।

 

उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों के दौरान जब पूरी दुनिया में कच्चे तेल की कीमतें बेहद कम थीं, तब मोदी सरकार ने उस कटौती का फायदा देश की जनता या किसानों को देने की बजाय इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और ओएनजीसी जैसी बड़ी तेल कंपनियों को ट्रांसफर कर दिया। इन कंपनियों को सीधे तौर पर 3 लाख 209 करोड़ रुपए का मुनाफा पहुंचाया गया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे खास दोस्त की कंपनी ‘रिलायंस’ को भी लगभग 3 लाख करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कराया गया। कुल मिलाकर करीब 6.30 लाख करोड़ रुपए का सीधा बोझ भारत की गरीब जनता की जेब पर डाला गया।

 

धालीवाल ने कहा कि दुनिया के कई छोटे देशों का कुल सालाना बजट भी 6.30 लाख करोड़ रुपए नहीं होता, जितने रुपए का डाका मोदी सरकार ने तेल कंपनियों के साथ मिलकर देश के लोगों की जेबों पर डाल दिया।

 

‘आप’ नेता ने केंद्र सरकार की दोहरी नीति पर करारा हमला करते हुए कहा कि जब तेल कंपनियों को लाखों करोड़ों का मुनाफा हो रहा था, तब देश के नागरिकों को एक पैसे की राहत नहीं दी गई। लेकिन आज, जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मामूली उतार-चढ़ाव या कंपनियों को थोड़ा भी नुकसान होने की बात आती है, तो केंद्र सरकार तुरंत कीमतें बढ़ाकर आम जनता का गला घोंटने लगती है। पिछले एक हफ्ते में तेल की कीमतें लगातार बढ़ी हैं। धालीवाल ने आशंका जताई कि उन्हें डर है कि आने वाले दो-तीन दिनों के अंदर केंद्र सरकार डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में फिर से भारी वृद्धि करने जा रही है, जो सीधे तौर पर गरीब और मध्य वर्ग की कमर तोड़ देगा।

 

पंजाब और देश के किसानों का दर्द साझा करते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि 1 जून से पंजाब समेत पूरे देश में धान की बुवाई का सीजन शुरू होने जा रहा है। भयंकर गर्मी और तपती धूप में हमारा किसान रात-दिन एक करके, ट्रैक्टर चलाकर अपने बच्चों को पालने और देश का पेट भरने की तैयारी कर रहा है। लेकिन इस क्रूर केंद्र सरकार ने ठीक मौके पर तेल महंगा करके किसानों की पीठ में छुरा मारा है। जब डीजल इतना महंगा होगा, तो किसान खेती कैसे करेगा? ट्रैक्टर, खेती और बुवाई की लागत इतनी बढ़ जाएगी कि किसान के पास अपने बच्चों का पेट पालने के लिए कुछ नहीं बचेगा। इस महंगे तेल के कारण देश की कृषि व्यवस्था पूरी तरह दम तोड़ देगी।

 

धालीवाल ने देश की जनता को इस बड़ी लूट के खिलाफ सावधान करते हुए कहा कि यह लड़ाई सिर्फ किसानों की नहीं बल्कि देश के हर आम आदमी की लड़ाई है, क्योंकि डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से देश में माल-भाड़ा बढ़ेगा, जिससे खाने-पीने, पहनने और रोजमर्रा के इस्तेमाल की हर जरूरी वस्तु आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाएगी। छोटा व्यापारी, रेहड़ी-फड़ी वाला, मजदूर और आम नौकरीपेशा इंसान इस बेकाबू महंगाई के कारण पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *