Live Updates
हर महीने 1,000 रुपये और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एस.आई.आर. फॉर्म भरें: CM भगवंत सिंह मानबादल परिवार पंजाब और सिख पंथ का सबसे बड़ा दुश्मन, उन्होंने पंजाब के सबसे बुरे दौर की सच्चाई को दबाने की कोशिश की: कुलदीप सिंह धालीवालकेजरीवाल की देश की 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को चिट्ठी, ‘‘क्या पुरानी गाड़ियों में ई-20 का इस्तेमाल सुरक्षित है?CM भगवंत मान की पंजाबियों से अपील, वोट सुरक्षित रखने के लिए SIR फॉर्म जरूर भरेंअमृतसर में बड़ी कार्रवाई, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तारबेसहारा बुजुर्गों के लिए मान सरकार की बड़ी पहल, मोहाली में बनेगा अत्याधुनिक वृद्धाश्रमपंजाब के 19 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बकाया बिल चुकाने के लिए OTS योजना मंजूरहर महीने 1,000 रुपये और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एस.आई.आर. फॉर्म भरें: CM भगवंत सिंह मानबादल परिवार पंजाब और सिख पंथ का सबसे बड़ा दुश्मन, उन्होंने पंजाब के सबसे बुरे दौर की सच्चाई को दबाने की कोशिश की: कुलदीप सिंह धालीवालकेजरीवाल की देश की 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को चिट्ठी, ‘‘क्या पुरानी गाड़ियों में ई-20 का इस्तेमाल सुरक्षित है?CM भगवंत मान की पंजाबियों से अपील, वोट सुरक्षित रखने के लिए SIR फॉर्म जरूर भरेंअमृतसर में बड़ी कार्रवाई, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तारबेसहारा बुजुर्गों के लिए मान सरकार की बड़ी पहल, मोहाली में बनेगा अत्याधुनिक वृद्धाश्रमपंजाब के 19 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बकाया बिल चुकाने के लिए OTS योजना मंजूर
1 min read

बेसहारा बुजुर्गों के लिए मान सरकार की बड़ी पहल, मोहाली में बनेगा अत्याधुनिक वृद्धाश्रम

पंजाब सरकार ने बेसहारा और जरूरतमंद बुजुर्गों की देखभाल के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार मोहाली (एसएएस नगर) में अत्याधुनिक वृद्धाश्रम (सीनियर सिटीजन होम) का निर्माण करवाएगी। इसके लिए गमाडा (GMADA) ने सेक्टर-78 में करीब 2.92 एकड़ भूमि आवंटित कर दी है। इस संबंध में जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार बुजुर्गों की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा एवं देखभाल करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित वृद्धाश्रम केवल रहने की जगह नहीं होगा, बल्कि ऐसा सुरक्षित और सम्मानजनक आश्रय बनेगा, जहां बेसहारा बुजुर्गों को परिवार जैसा माहौल, बेहतर सुविधाएं और हर जरूरी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि पंजाब का कोई भी बुजुर्ग अपने जीवन के इस पड़ाव पर खुद को अकेला या असहाय महसूस न करे।

मंत्री ने बताया कि परियोजना को जल्द शुरू करने के लिए गमाडा के एस्टेट ऑफिसर (प्लॉट) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्हें नियमों के अनुसार जमीन का भौतिक कब्जा जल्द से जल्द जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, मोहाली को सौंपने के लिए कहा गया है, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी देरी के शुरू किया जा सके।

सरकार का मानना है कि इस आधुनिक वृद्धाश्रम के निर्माण से प्रदेश के जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित आवास, बेहतर देखभाल और सम्मानजनक जीवन का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी सामाजिक और मानसिक सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *