Live Updates
चुनाव से पहले जंडियाला गुरु में कांग्रेस को बड़ा झटका, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कांग्रेस एससी विंग के ज़िला अध्यक्ष बंटी बंडाला का आम आदमी पार्टी में किया स्वागतभारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द, सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगेदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, काम में देरी करने वाले अधिकारियों पर लगेगा जुर्माना!भगवंत मान सरकार सिर्फ़ 6 महीने में विदेश से 17 गैंगस्टर वापस लाई, पिछली सरकारें दशकों में भी ऐसा नहीं कर पाईं: हरपाल सिंह चीमाभाजपा हमेशा पंजाब के किसानों को बदनाम करने के मौके ढूंढती है: बलतेज पन्नू2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!चुनाव से पहले जंडियाला गुरु में कांग्रेस को बड़ा झटका, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कांग्रेस एससी विंग के ज़िला अध्यक्ष बंटी बंडाला का आम आदमी पार्टी में किया स्वागतभारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द, सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगेदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, काम में देरी करने वाले अधिकारियों पर लगेगा जुर्माना!भगवंत मान सरकार सिर्फ़ 6 महीने में विदेश से 17 गैंगस्टर वापस लाई, पिछली सरकारें दशकों में भी ऐसा नहीं कर पाईं: हरपाल सिंह चीमाभाजपा हमेशा पंजाब के किसानों को बदनाम करने के मौके ढूंढती है: बलतेज पन्नू2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!
1 min read

Punjab में बर्फबारी के बाद तापमान बढ़ने की संभावना, अगले सप्ताह 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान।

पंजाब। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर Punjab के मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। इसके चलते प्रदेश में तापमान में गिरावट आई और ठंड का असर बढ़ा। हालांकि, अब हालात सामान्य हो रहे हैं और तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह Punjab के शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो रहा है, जिससे पहाड़ों पर मौसम सामान्य हो रहा है और Punjab में तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का भी कोई संकेत नहीं है, जिससे तापमान में और वृद्धि होगी। अगले सात दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में Punjab में अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जो राज्य के सामान्य तापमान से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में आज का उच्चतम तापमान बठिंडा में 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी करीब 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई और यह सामान्य स्तर के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर और जालंधर में तापमान 8 से 25 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि लुधियाना में तापमान 12 से 26 डिग्री, पटियाला में 10 से 27 डिग्री और मोहाली में 12 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *