Live Updates
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षररेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमाधनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमानडोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षररेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमाधनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमानडोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’
1 min read

Haryana विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण से हुई शुरुआत।

हरियाणा। आज से Haryana विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। इसका आरंभ राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय के अभिभाषण से हुआ। राज्यपाल ने अपने संबोधन की शुरुआत “राम राम” से की। इस अभिभाषण के जरिए सरकार अपना रोड मैप प्रस्तुत कर रही है। उल्लेखनीय है कि Haryana का बजट अब 17 मार्च को पेश किया जाएगा, पहले यह बजट 13 मार्च को पेश होने वाला था, लेकिन होली के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। मुख्यमंत्री सैनी, जो कि वित्त मंत्री के रूप में पहली बार बजट पेश करेंगे, यह सत्र 28 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कांग्रेस कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस इस बजट सत्र में बिना नेता प्रतिपक्ष के भाग लेगी। कांग्रेस बेरोजगारी, पेपर लीक, कर्ज, किसानों की समस्याएं समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने का मन बना चुकी है। सात मार्च को बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय अपनी सरकार के रोडमैप को प्रस्तुत करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण के माध्यम से सरकार द्वारा अब तक की गई योजनाओं और भविष्य की नीतियों के बारे में सदन को जानकारी दी जाएगी।

इसके बाद, आठ और नौ मार्च को शनिवार और रविवार का अवकाश होने के कारण विधानसभा की बैठक नहीं होगी। 10 मार्च को सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरू होगी, जिसमें राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी। इस पर 11 मार्च को भी चर्चा जारी रहेगी। 12 मार्च को मुख्यमंत्री राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना जवाब देंगे और धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसी दिन सदन में सरकार द्वारा विभिन्न मदों पर सप्लीमेंट्री एस्टीमेट भी पास करवाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *