Live Updates
‘3 दिन का राशन-पानी घर में जमा कर लें’, ब्रिटेन सरकार की लोगों को सलाह; जानें आखिर क्यों जारी की गई चेतावनीश्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी, 25 से 27 अक्टूबर तक श्री हरिमंदिर साहिब में होंगे भव्य धार्मिक समागमप्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ यात्रा रोकने की कोशिश कर रहे हैं: अरविंद केजरीवालअमित शाह मजिठिया के साथ हाथ मिलाकर पंजाब को नशा मुक्त करेंगे?? यह दुनिया का 8वां अजूबा होगा: अरविंद केजरीवालभाजपा हमेशा किसान विरोधी और पंजाब विरोधी रही है, अब पंजाब और उसके किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है: हरपाल सिंह चीमाफिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसाभारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर‘3 दिन का राशन-पानी घर में जमा कर लें’, ब्रिटेन सरकार की लोगों को सलाह; जानें आखिर क्यों जारी की गई चेतावनीश्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी, 25 से 27 अक्टूबर तक श्री हरिमंदिर साहिब में होंगे भव्य धार्मिक समागमप्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ यात्रा रोकने की कोशिश कर रहे हैं: अरविंद केजरीवालअमित शाह मजिठिया के साथ हाथ मिलाकर पंजाब को नशा मुक्त करेंगे?? यह दुनिया का 8वां अजूबा होगा: अरविंद केजरीवालभाजपा हमेशा किसान विरोधी और पंजाब विरोधी रही है, अब पंजाब और उसके किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है: हरपाल सिंह चीमाफिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसाभारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर
1 min read

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 604 ठिकानों पर छापेमारी; 358 गिरफ्तार

पंजाब को गैंगस्टर और अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए पंजाब पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान 20 जनवरी 2026 को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था।

एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ तालमेल कर राज्य के अलग-अलग जिलों में पुलिस की विशेष टीमें लगातार ऑपरेशन चला रही हैं। इसी कड़ी में अभियान के 218वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में बड़े स्तर पर छापेमारी की।

पुलिस टीमों ने एक साथ 604 ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान 358 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 4 लोगों को हथियारों समेत काबू किया गया। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक नेटवर्क से जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक इस अभियान के तहत 64,930 लोगों को काबू किया जा चुका है। इसके अलावा कार्रवाई के दौरान 8 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि 215 लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई।

पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में गैंगस्टरों और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की ओर से अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के साथ-साथ अवैध हथियारों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, पंजाब पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर उनके पास किसी गैंगस्टर या वांछित अपराधी से जुड़ी कोई जानकारी है, तो वे बिना किसी डर के पुलिस को इसकी सूचना दें। इसके लिए AGTF की हेल्पलाइन 93946-93946 पर गोपनीय तरीके से जानकारी दी जा सकती है।

पुलिस ने कहा है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए ऐसे ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *