Live Updates
पंजाब की पवित्र धरती पर भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: सांसद कंगCM भगवंत सिंह मान ने दोनों खेल शख्सियतों का आप में स्वागत किया, कहा – उनका अनुभव पंजाब के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगामुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) के तहत मच्छर जनित बीमारियों के लिए 351 लाभार्थियों को 89.35 लाख रुपये के 357 उपचार मिलेमानसून को लेकर पंजाब सरकार अलर्ट, बाढ़ से निपटने के लिए पुख्ता इंतजामअमृतसर से पुणे जाने वाली फ्लाइट से टकराया पक्षी, उड़ान हुई रद्दसत्येंद्र जैन को फिर बीजेपी ने गिरफ्तार करवा दिया, पिछला केस भी फर्जी था, ये भी फर्जी है- केजरीवाल“आप” की पहली प्राथमिकता शिक्षा-स्वास्थ्य, पहले दिल्ली में सरकारी स्कूल सुधारे, अब पंजाब में सुधार रहे- केजरीवालपंजाब की पवित्र धरती पर भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: सांसद कंगCM भगवंत सिंह मान ने दोनों खेल शख्सियतों का आप में स्वागत किया, कहा – उनका अनुभव पंजाब के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगामुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) के तहत मच्छर जनित बीमारियों के लिए 351 लाभार्थियों को 89.35 लाख रुपये के 357 उपचार मिलेमानसून को लेकर पंजाब सरकार अलर्ट, बाढ़ से निपटने के लिए पुख्ता इंतजामअमृतसर से पुणे जाने वाली फ्लाइट से टकराया पक्षी, उड़ान हुई रद्दसत्येंद्र जैन को फिर बीजेपी ने गिरफ्तार करवा दिया, पिछला केस भी फर्जी था, ये भी फर्जी है- केजरीवाल“आप” की पहली प्राथमिकता शिक्षा-स्वास्थ्य, पहले दिल्ली में सरकारी स्कूल सुधारे, अब पंजाब में सुधार रहे- केजरीवाल
1 min read

“आप” की पहली प्राथमिकता शिक्षा-स्वास्थ्य, पहले दिल्ली में सरकारी स्कूल सुधारे, अब पंजाब में सुधार रहे- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के एक सरकारी स्कूल का पुराना वीडियो ट्वीट कर भगवंत मान सरकार को बदनाम करने की हो रही साजिश पर पलटवार किया। उन्होंने उस स्कूल का दौरा कर सच जानने पहुंचे शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का वीडियो एक्स पर साझा कर कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य, आम आदमी पार्टी की पहली प्राथमिकता है। शिक्षा मंत्री का स्कूल का दौरा करना इसी प्राथमिकता का सबूत है। हमारी सरकार ने पहले दिल्ली में सरकारी स्कूलों को सुधारा, अब पंजाब के सरकारी स्कूलों को सुधार रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के अधिकांश सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया करा दी गईं हैं और बाकी बच्चे कुछ स्कूलों में भी जल्द उपलब्ध करा दी जाएगीं। यही वजह है कि आज पंजाब के कई सरकारी स्कूल शिक्षा और सुविधा के मामले में सबसे बड़े प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं।

मंगलवार को “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आज पूरे देश में शिक्षा और स्कूलों की चर्चा हो रही है और यह एक जन आंदोलन बन गया है, जो बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। शिक्षा और स्वास्थ्य हमेशा से आम आदमी पार्टी के लिए दो सबसे अहम मुद्दे रहे हैं और हमारा मानना है कि कोई भी देश अपने नागरिकों को बेहतरीन और मुफ्त शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवा दिए बिना तरक्की नहीं कर सकता, क्योंकि ये किसी भी देश के विकास की नींव हैं।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि “आप” ने पहले दिल्ली और फिर पंजाब के सरकारी स्कूलों में कई सुधार किए, जिसके चलते कई स्कूल अब बेहतरीन प्राइवेट स्कूलों से भी अच्छे हो गए हैं। दिल्ली और पंजाब दोनों ही जगहों पर ऐसे हजारों उदाहरण हैं जहां माता-पिता ने अपने बच्चों का दाखिला प्राइवेट से निकालकर सरकारी स्कूलों में करवाया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने का काम जारी है और कुछ को छोड़कर ज्यादातर स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया करा दी गई हैं। जल्द ही बाकी बचे स्कूलों में भी ये सुविधाएं होंगी। आज पंजाब के कई सरकारी स्कूल सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता के मामले में सबसे अच्छे प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज किसी ने पंजाब के एक सरकारी स्कूल का पुराना वीडियो पोस्ट किया था। मुझे इस बात की खुशी है कि जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए खुद शिक्षा मंत्री ने उस स्कूल का दौरा किया और लोगों को शिक्षा मंत्री की रिपोर्ट जरूर पढ़नी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *