Live Updates
शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग के समापन अवसर पर CM भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम पंजाब को देश का खेल हब बनाएंगे”केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणाकेंद्र की तमाम रुकावटों और भाजपा नेताओं की बिजली-राजनीति के बावजूद मान सरकार ने पंजाब को बिजली संकट से निकाला बाहर: कुलदीप धालीवालपंजाब पुलिस ने बॉर्डर पार से नशा तस्करी रोकने के लिए नए पंजाब पुलिस ने नए Drone Detection Platforms किए तैनातबठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी ‘यूथ रन’: 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेशBRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरीपंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीशेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग के समापन अवसर पर CM भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम पंजाब को देश का खेल हब बनाएंगे”केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणाकेंद्र की तमाम रुकावटों और भाजपा नेताओं की बिजली-राजनीति के बावजूद मान सरकार ने पंजाब को बिजली संकट से निकाला बाहर: कुलदीप धालीवालपंजाब पुलिस ने बॉर्डर पार से नशा तस्करी रोकने के लिए नए पंजाब पुलिस ने नए Drone Detection Platforms किए तैनातबठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी ‘यूथ रन’: 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेशBRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरीपंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
1 min read

केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा

कांग्रेस और भाजपा से बार-बार धोखा खा रही गोवा की जनता को रविवार को एक तीसरा मजबूत विकल्प ‘‘गोवा फर्स्ट’’ अलायंस के रूप में मिल गया। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के प्रमुख विजय सरदेसाई की मौजूदगी में गोवा विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन की बड़ी घोषणा की। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘‘आप’’ और जीएफपी का ‘गोवा फर्स्ट’ अलायंस गोवा में भाजपा और कांग्रेस का मजबूत विकल्प बनेगा। गणेश चतुर्थी पर हम गोवा की राजनीति में यह नई शुरूआत कर रहे हैं। गोवा में अगली सरकार ‘गोवा फर्स्ट’ अलायंस की बनेगी। तीसरा विकल्प नहीं होने के कारण भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर गोवा को बर्बाद कर किया। दो बार भाजपा और कांग्रेस से धोखा खा चुकी गोवा की जनता तीसरी बार धोखा खाने के मूड में नहीं है।

रविवार को गोवा के अबोलिम हॉल में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कहा जाता है कि शुभ काम गणेश जी का नाम लेकर करना चाहिए। इसलिए गणेश चतुर्थी से अच्छा कोई और अवसर नहीं हो सकता था। आज हम गोवा में गोवा फॉरवर्ड पार्टी और आम आदमी पार्टी के गठबंधन की घोषणा कर रहे हैं, जिसका नाम गोवा फर्स्ट एलायंस है। यह गठबंधन बनाने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि पिछले कई सालों से गोवा के लोग देख रहे हैं कि उनके पास कोई विकल्प नहीं है। वे या तो कांग्रेस को वोट देकर जिताते हैं या भाजपा को वोट देते हैं और दोनों पार्टियों के बीच में एक गठबंधन चल रहा है। 2017 में लोगों ने भाजपा से परेशान होकर कांग्रेस को वोट दिया और कांग्रेस ने अपने विधायक बेचकर भाजपा की सरकार बनवा दी। 2022 में फिर से लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया, लेकिन फिर से कांग्रेस ने भाजपा को आंकड़े दिए और भाजपा की सरकार बना दी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग दो बार धोखा खा चुके हैं और अब तीसरी बार धोखा खाने के मूड में नहीं हैं। लोगों को विकल्प चाहिए। एक तरफ कांग्रेस, तो दूसरी तरफ भाजपा लोगों को धोखा दे रही है। चुनाव के दौरान भाजपा वाले कांग्रेस को खूब गालियां देते हैं और उसके बाद उन्हीं कांग्रेस वालों को लेकर सरकार बना लेते हैं। आज भाजपा की सरकार है, लेकिन उसमें आधे से ज्यादा कांग्रेसी हैं। ये दोनों पार्टियां एक तरह से मिलकर धोखा दे रही हैं। अंदरखाने दोनों के बीच प्यार-मोहब्बत, सेटिंग और डील है। गोवा के लोग दुखी हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस सरकार की कोई विचारधारा नहीं है। यह न भाजपा की सरकार है और न कांग्रेस की सरकार है। यह केवल पैसे की सरकार है और माफिया राज है। इनके लिए केवल पॉकेट फर्स्ट है, जबकि हमारा अलायंस गोवा फर्स्ट है। आज गोवा के हर क्षेत्र में माफिया राज है, बिल्डर और ठेकेदार गोवा पर राज कर रहे हैं। आज अगर कोई भाजपा के लोगों से बात करे, तो उन्हें पक्का पता है कि उनकी सरकार नहीं आने वाली और उन्हें बहुमत नहीं मिलने वाला है। लेकिन भाजपा वाले बेशर्मी से खुलकर बोलते हैं कि हमारी छह सीट भी आ गई, तब भी सरकार तो हमारी ही बनेगी, क्योंकि कांग्रेस है ना।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों मिलकर भाजपा की सरकार बनाने को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंट हैं। लोग इसे बदलना चाहते हैं। अभी तक भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था। आज पहली बार ‘‘गोवा फर्स्ट’’ के रूप में एक मजबूत विकल्प आया है, जो एक गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेस गठबंधन है। जो लोग भाजपा को हराना चाहते हैं और जो कांग्रेस की चीटिंग से तंग आ चुके हैं, वे सभी ‘‘गोवा फर्स्ट’’ अलायंस को वोट दे सकते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह तय है कि भाजपा को इस बार चुनाव में बहुमत नहीं मिल रहा है। यह भी तय है कि कांग्रेस के जितने विधायक जीतेंगे, उनमें से अधिकतर भाजपा में चले जाएंगे और भाजपा की सरकार बनाएंगे। इसी को रोकने के लिए ‘‘गोवा फर्स्ट’’ बना है। यह कोई थ्योरिटिकल अलायंस नहीं है, यह जीतेगा और अपने दम पर ‘‘गोवा फर्स्ट’’ की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। यह एक ईमानदार गठबंधन है जो गोवा के लोगों के प्रति वफादार रहेगा। अभी तक न भाजपा गोवा के लोगों के लिए वफादार थी और न ही कांग्रेस वफादार थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *