Live Updates
धूरी के बालियां में CM भगवंत मान की लोक मिलनी, पंचायत को विकास के लिए ₹57 लाख का चेकCM भगवंत मान ने लॉन्च किया चुनावी पम्पलेट, घर-घर लेकर जाएंगे लाखों ‘‘आप’’ कार्यकर्ताआम आदमी पार्टी को बाबा बकाला में बड़ी मिली मजबूती‘मान के मुनाफे’ मुहिम की शुरुआत, 20 सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे AAP वॉलंटियर्सपंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान पंजाब के लोगों ने बीजेपी से पूछे बड़े सवालUPI Charges लगाने का बीजेपी सरकार का फैसला आम लोगों की जेब पर सीधा डाका: पवन कुमार टीनूधूरी के बालियां में CM भगवंत मान की लोक मिलनी, पंचायत को विकास के लिए ₹57 लाख का चेकCM भगवंत मान ने लॉन्च किया चुनावी पम्पलेट, घर-घर लेकर जाएंगे लाखों ‘‘आप’’ कार्यकर्ताआम आदमी पार्टी को बाबा बकाला में बड़ी मिली मजबूती‘मान के मुनाफे’ मुहिम की शुरुआत, 20 सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे AAP वॉलंटियर्सपंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान पंजाब के लोगों ने बीजेपी से पूछे बड़े सवालUPI Charges लगाने का बीजेपी सरकार का फैसला आम लोगों की जेब पर सीधा डाका: पवन कुमार टीनू
1 min read

पंजाब के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, DA में 8% बढ़ोतरी पर बनी सहमति

पंजाब में कर्मचारियों और पेंशनर्स की लंबित DA की मांग को लेकर आज बड़ा फैसला हुआ। चंडीगढ़ में कर्मचारी नेताओं और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच हुई बैठक के बाद सरकार और कर्मचारियों के बीच DA में 8% बढ़ोतरी को लेकर सहमति बन गई। बैठक के बाद कर्मचारी नेताओं और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया।

बैठक के बाद कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े मुद्दों को लेकर बना गतिरोध खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है और सरकार को कर्मचारियों की बात सुननी चाहिए। कर्मचारी हमारे परिवार का हिस्सा थे और हमेशा रहेंगे।

अमन अरोड़ा ने DA को लेकर बताया कि सरकार 8% बढ़ोतरी देने के लिए सहमत हो गई है। यह बढ़ोतरी 4-4% की दो किस्तों में दी जाएगी। इसके बाद पंजाब के कर्मचारियों को कुल 50% DA मिलेगा।

मंत्री के मुताबिक, बढ़ा हुआ DA इसी महीने कर्मचारियों की सैलरी में जुड़ जाएगा। यानी कर्मचारियों को जल्द ही बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलने की उम्मीद है।

सरकार के इस फैसले से पंजाब के कर्मचारियों और पेंशनर्स को लंबित DA को लेकर बड़ी राहत मिलने की बात कही जा रही है। अमन अरोड़ा के अनुसार, 8% DA देने से पंजाब सरकार पर करीब 248 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *