Live Updates
पंजाब के 19 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बकाया बिल चुकाने के लिए OTS योजना मंजूरपंजाब के प्रभसिमरन सिंह को पहली बार टीम इंडिया के टी-20 स्क्वॉड में मिली जगह, जिम्बाब्वे दौरे के लिए चयनपंजाब में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, 21 जिलों में बरसेंगे बादल; 6 जिलों में तेज बारिश की चेतावनीभाजपा को बड़ा झटका, श्री हरगोबिंदपुर से पूर्व विधायक बलविंदर सिंह लाडी आप में हुए शामिलजालंधर में पुलिस एनकाउंटर, गढ़ा रोड फायरिंग का मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायलमोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवालCM भगवंत मान की शादी की सालगिरह आज, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने शेयर किया खास संदेशपंजाब के 19 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बकाया बिल चुकाने के लिए OTS योजना मंजूरपंजाब के प्रभसिमरन सिंह को पहली बार टीम इंडिया के टी-20 स्क्वॉड में मिली जगह, जिम्बाब्वे दौरे के लिए चयनपंजाब में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, 21 जिलों में बरसेंगे बादल; 6 जिलों में तेज बारिश की चेतावनीभाजपा को बड़ा झटका, श्री हरगोबिंदपुर से पूर्व विधायक बलविंदर सिंह लाडी आप में हुए शामिलजालंधर में पुलिस एनकाउंटर, गढ़ा रोड फायरिंग का मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायलमोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवालCM भगवंत मान की शादी की सालगिरह आज, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने शेयर किया खास संदेश
1 min read

पंजाब के 19 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बकाया बिल चुकाने के लिए OTS योजना मंजूर

पंजाब के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से बकाया बिजली बिलों के बोझ तले दबे करीब 19.34 लाख उपभोक्ताओं को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग (PSERC) ने वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना को मंजूरी दे दी है, जिससे बकाया बिजली बिलों का भुगतान आसान शर्तों पर किया जा सकेगा।

नई OTS योजना के तहत उपभोक्ताओं को अब बकाया राशि पर केवल 6 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज देना होगा। पहले पूरी बकाया राशि एकमुश्त जमा करना अनिवार्य था, लेकिन नई व्यवस्था में इस शर्त को समाप्त कर दिया गया है।

अब उपभोक्ताओं को कुल बकाया राशि का सिर्फ 25 प्रतिशत हिस्सा पहले जमा करना होगा, जबकि शेष राशि छह महीने तक की मासिक किस्तों में चुकाई जा सकेगी। इससे एक साथ बड़ी रकम जमा करने का दबाव कम होगा और आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के सदस्य रविंदर सिंह सैनी ने बताया कि इस योजना से उपभोक्ताओं और पावरकॉम दोनों को फायदा होगा। जिन लोगों ने किसी कारणवश अपने बिजली बिल जमा नहीं किए हैं, वे अब आसान शर्तों के साथ अपना बकाया चुका सकेंगे।

इस योजना से एक ओर पावरकॉम को वर्षों से लंबित बिजली बिलों की वसूली में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति भी बाधित होने से बचेगी। उम्मीद है कि बड़ी संख्या में उपभोक्ता इस वन टाइम सेटलमेंट योजना का लाभ उठाकर अपने बकाया बिलों का निपटारा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *