Live Updates
पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत“अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयानCM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिएपंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकातभगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किएAAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बालीपंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत“अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयानCM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिएपंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकातभगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किएAAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बाली
1 min read

परविंदर झोटा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी हिरासत में

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मामले के आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी को भी केस में नामजद करते हुए हिरासत में लिया गया है। उस पर अश्वनी कुमार को पुलिस से बचाकर भगाने में मदद करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

सामने आ रही जानकारी के अनुसार, जिस समय परविंदर सिंह झोटा को गोलियां मारी गई थीं, उस समय अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी कथित तौर पर मेडिकल स्टोर पर मौजूद थी। आरोप लगाए जा रहे हैं कि घटना के बाद अश्वनी कुमार को वहां से भगाने और उसके ठिकाने को लेकर योजना बनाने में नीलम रानी की भूमिका हो सकती है। फिलहाल, इन आरोपों की जांच की जानी बाकी है।

बताया जा रहा है कि नीलम रानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कुछ और तथ्य सामने आ सकते हैं। जांच एजेंसियां मामले में उसकी कथित भूमिका की जांच कर सकती हैं। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पहले से ही मानसा में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मृतक के परिवार की ओर से इंसाफ की मांग की जा रही है। अब नीलम रानी को हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद मामले की जांच और भी अहम हो गई है। इस मामले में पुलिस की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक बयान पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *