Live Updates
धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमानडोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताबसिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवायाIndia Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारतमेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाअमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तारधनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमानडोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताबसिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवायाIndia Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारतमेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाअमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार
1 min read

अब train छूटने से 8 घंटे पहले पता चलेगा Ticket Confirmed है या नहीं, Railways की नई सुविधा से Waitlist वाले Passengers को बड़ी राहत

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक बेहद उपयोगी और सुविधाजनक कदम उठाया है। अब ट्रेन की यात्रा से 8 घंटे पहले रेलवे कन्फर्म टिकट धारकों की पहली लिस्ट जारी करेगा। इससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को ये समझने में आसानी होगी कि उनका टिकट कन्फर्म होगा या नहीं। यानी अब आपको आखिरी वक्त तक इस उलझन में नहीं रहना पड़ेगा कि यात्रा होगी या नहीं।

क्या है नया सिस्टम?

रेलवे के अनुसार, जब भी कोई ट्रेन छूटने वाली होगी, उससे ठीक 8 घंटे पहले एक लिस्ट जारी की जाएगी जिसमें ये बताया जाएगा कि किन यात्रियों के टिकट कन्फर्म हो चुके हैं।
इस लिस्ट से वेटिंग लिस्ट में आने वाले यात्रियों को ये अंदाजा लग जाएगा कि उनका टिकट आगे बढ़ा है या नहीं। इससे वे समय रहते कोई दूसरा विकल्प चुन सकते हैं – जैसे दूसरा ट्रेन टिकट बुक करना या यात्रा को टालना।

किसको मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

  • जिनका टिकट वेटिंग में है, उन्हें पहले से जानकारी मिल जाएगी।
  • Tatkal और emergency bookings के समय लोगों को मदद मिलेगी।
  • यात्रा की प्लानिंग बेहतर तरीके से की जा सकेगी।
  • यात्रियों को बार-बार enquiry करने की जरूरत नहीं होगी।

दिसंबर 2025 से आएगा नया PRS सिस्टम

रेलवे सिर्फ यहीं नहीं रुका, बल्कि उसने बुकिंग सिस्टम को भी पूरी तरह अपग्रेड करने का प्लान बना लिया है।
दिसंबर 2025 तक एक नया Modern PRS (Passenger Reservation System) लागू किया जाएगा, जो वर्तमान सिस्टम से कहीं ज्यादा फास्ट और एडवांस होगा।

नए PRS सिस्टम की खास बातें:

  • हर मिनट 5 लाख टिकट बुक हो सकेंगे (अभी के मुकाबले करीब 5 गुना ज्यादा)
  • हर मिनट 40 लाख से ज्यादा enquiries हो सकेंगी, यानी जानकारी लेने की स्पीड भी 10 गुना तक बढ़ेगी
  • वेबसाइट स्लो होने या क्रैश होने जैसी समस्याएं काफी हद तक खत्म हो जाएंगी
  • Tatkal और peak hours में भी बुकिंग आसानी से हो पाएगी

क्यों जरूरी था ये बदलाव?

आज के समय में लाखों लोग रोज़ाना ट्रेन से सफर करते हैं। त्योहारी सीजन, गर्मियों की छुट्टियों या ऑफिस/पढ़ाई के कारण यात्रा करने वाले लोगों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में वेटिंग लिस्ट भी लंबी होती है और PRS सिस्टम पर बहुत लोड आता है।

पुराना सिस्टम इतने ज्यादा यूज़र्स को एक साथ हैंडल नहीं कर पाता था, जिससे लोग परेशान होते थे। अब ये नया सिस्टम इस परेशानी को खत्म करेगा।

रेलवे की तरफ से क्या कहा गया?

रेलवे के एक सीनियर अधिकारी ने बताया,
“इस फैसले का मकसद ये है कि वेटिंग लिस्ट में होने वाले यात्रियों को समय पर जानकारी मिले, जिससे वे अपनी यात्रा को बेहतर तरीके से प्लान कर सकें। साथ ही नया PRS सिस्टम यात्रियों को तेज़ और स्मार्ट बुकिंग अनुभव देगा।”

भारतीय रेलवे का यह कदम डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और मजबूत कदम है। अब यात्रियों को कन्फर्म टिकट को लेकर अनिश्चितता से राहत मिलेगी और बुकिंग का अनुभव भी ज्यादा smooth होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *