Live Updates
पंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातेंमोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायकदिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- इस बार सर्दियों में लोगों के फेफड़ों को मिली राहतपंजाब की राजनीति में नए गठबंधन की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले 3 पार्टियां आ सकती हैं साथ!Bisleri के पानी के सैंपल में मिले हानिकारक केमिकल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआतपुराने वाहन चलाने वाले सावधान! हर 3 महीने बाद करवाना होगा प्रदूषण टेस्ट, नए नियम लागूपंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातेंमोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायकदिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- इस बार सर्दियों में लोगों के फेफड़ों को मिली राहतपंजाब की राजनीति में नए गठबंधन की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले 3 पार्टियां आ सकती हैं साथ!Bisleri के पानी के सैंपल में मिले हानिकारक केमिकल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआतपुराने वाहन चलाने वाले सावधान! हर 3 महीने बाद करवाना होगा प्रदूषण टेस्ट, नए नियम लागू
1 min read

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- इस बार सर्दियों में लोगों के फेफड़ों को मिली राहत

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण के मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। सोमवार (23 नवंबर) को अदालत ने कहा कि इस बार सर्दियों में लोग भाग्यशाली रहे हैं और उनके फेफड़ों को कुछ राहत मिली है। कोर्ट ने कहा कि इसके लिए प्रकृति को भी श्रेय दिया जाना चाहिए। अदालत ने वायु प्रदूषण के मामले में संबंधित राज्यों से स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के एडवोकेट जनरल को अगली सुनवाई में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। अदालत ने प्रदूषण को लेकर राज्यों से रिपोर्ट मांगी और दिल्ली में कमर्शियल वाहनों की एंट्री रोकने के लिए दीर्घकालिक योजना बनाने का सुझाव दिया। कोर्ट ने कहा कि बाध्यकारी आदेश जारी करने के बजाय इस समस्या के समाधान के लिए लंबे समय की रणनीति तैयार की जानी चाहिए।

दिल्ली में कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?

‘लाइव लॉ’ के मुताबिक, सुनवाई के दौरान एक वकील ने कोर्ट को बताया कि कमर्शियल वाहनों से होने वाले प्रदूषण में 30 प्रतिशत की कमी आई है। इस पर CJI ने कहा कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों का सामान चाहिए, इसलिए वाहनों और लोगों की आवाजाही जारी रहती है। क्या दिल्ली के बॉर्डर पर ऐसी व्यवस्था बनाई जा सकती है, जहां सामान को स्टोर किया जा सके? उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था इस साल नहीं तो अगले साल शुरू की जा सकती है, लेकिन अगले पांच सालों में ऐसी प्रणाली तैयार होनी चाहिए, जिससे कमर्शियल वाहनों को दिल्ली में प्रवेश न करना पड़े।

CJI ने कहा कि अगर अभी किसी भी तरह का प्रतिबंध लगाया जाता है, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी कहा कि दिल्ली में केवल BS-VI मानक वाले वाहन होने चाहिए। अगर ऐसा दिल्ली में संभव नहीं है, तो कम से कम पूरे NCR में यह व्यवस्था लागू होनी चाहिए।

दरअसल, इससे पहले एक वकील ने कोर्ट को बताया था कि वाहनों के प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र (PUC) पर रोक लगा दी गई है। इस पर CJI ने कहा था कि फिलहाल इसे ऐसे ही रहने दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *