Live Updates
RBI का बड़ा फैसला! रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, EMI में नहीं होगा इजाफापंजाब की बेटियों ने बढ़ाया देशभर में मान, अमन अरोड़ा ने किया सम्मानिततेज हवाओं और बारिश ने बदला मौसम, पंजाब के कई जिलों में चेतावनी जारीवित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; जायज़ मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसाभाजपा विपक्षी चेहरों को सिर्फ इसलिए लुभाती है ताकि उनकी उपयोगिता खत्म होने के बाद उन्हें बेरहमी से किनारे कर सके: हरपाल सिंह चीमाCM भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेशश्री आनंदपुर साहिब में संशोधित हेरिटेज स्ट्रीट प्लान को मंजूरी; श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बढ़ेगा : CM भगवंत सिंह मानRBI का बड़ा फैसला! रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, EMI में नहीं होगा इजाफापंजाब की बेटियों ने बढ़ाया देशभर में मान, अमन अरोड़ा ने किया सम्मानिततेज हवाओं और बारिश ने बदला मौसम, पंजाब के कई जिलों में चेतावनी जारीवित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; जायज़ मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसाभाजपा विपक्षी चेहरों को सिर्फ इसलिए लुभाती है ताकि उनकी उपयोगिता खत्म होने के बाद उन्हें बेरहमी से किनारे कर सके: हरपाल सिंह चीमाCM भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेशश्री आनंदपुर साहिब में संशोधित हेरिटेज स्ट्रीट प्लान को मंजूरी; श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बढ़ेगा : CM भगवंत सिंह मान
1 min read

पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का कहर: 4 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी

पंजाब और चंडीगढ़ में इस बार लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चार दिनों के लिए येलो हीटवेव अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान गर्म हवाएं चलेंगी और कई इलाकों में रातें भी सामान्य से अधिक गर्म रह सकती हैं। सोमवार की तुलना में तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है।

राज्य के 21 जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जबकि कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए हीट एडवाइजरी जारी की है, जिसमें खान-पान, पानी का सेवन और गर्मी से बचाव के जरूरी उपाय बताए गए हैं।

स्थिति को देखते हुए अस्पतालों में विशेष वार्ड तैयार किए गए हैं और मेडिकल स्टाफ को 24 घंटे के लिए तैनात किया गया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है।

सुबह से ही तेज धूप रहेगी, जबकि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच गर्मी अपने चरम पर होगी। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे इस दौरान घरों में रहें और जरूरी होने पर ही बाहर निकलें।

यह स्थिति लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *