Live Updates
पंजाब के सरकारी स्कूल देश के अच्छे से अच्छे प्राइवेट स्कूलों को भी दे रहे मात- केजरीवालनेपाल में कुदरत का कहर! बाढ़ और भूस्खलन से 626 मौतें, 2,426 लोग अब भी लापताCNG की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, दिल्ली-NCR में महंगी हुई गैसपंजाब में आज से ‘मिशन क्लीन पंजाब’ की शुरुआत, 10 दिन चलेगा विशेष सफाई अभियानसज्जन कुमार के घर BJP नेताओं के पहुंचने पर सियासत गरमकांग्रेस ने आरोपी सज्जन कुमार को अपना ‘आदर्श’ बताया, अब भाजपा सांसद उनकी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए: बलतेज पन्नूसज्जन कुमार के भोग में भाजपा-कांग्रेस नेताओं का शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण और सिखों के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसा: बलतेज पन्नूपंजाब के सरकारी स्कूल देश के अच्छे से अच्छे प्राइवेट स्कूलों को भी दे रहे मात- केजरीवालनेपाल में कुदरत का कहर! बाढ़ और भूस्खलन से 626 मौतें, 2,426 लोग अब भी लापताCNG की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, दिल्ली-NCR में महंगी हुई गैसपंजाब में आज से ‘मिशन क्लीन पंजाब’ की शुरुआत, 10 दिन चलेगा विशेष सफाई अभियानसज्जन कुमार के घर BJP नेताओं के पहुंचने पर सियासत गरमकांग्रेस ने आरोपी सज्जन कुमार को अपना ‘आदर्श’ बताया, अब भाजपा सांसद उनकी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए: बलतेज पन्नूसज्जन कुमार के भोग में भाजपा-कांग्रेस नेताओं का शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण और सिखों के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसा: बलतेज पन्नू
1 min read

पंजाब में आज से ‘मिशन क्लीन पंजाब’ की शुरुआत, 10 दिन चलेगा विशेष सफाई अभियान

पंजाब सरकार ने राज्य को साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य से आज से ‘मिशन क्लीन पंजाब’ की शुरुआत कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला के थापर चौक पर खुद सफाई करते हुए इस विशेष अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 29 अगस्त से 7 सितंबर तक पूरे पंजाब में चलाया जाएगा।

सरकार का मुख्य फोकस शहरों और गांवों में मौजूद Garbage Vulnerable Points यानी ऐसे स्थानों को खत्म करना है, जहां अक्सर कूड़ा जमा रहता है। अभियान के दौरान इन जगहों की सफाई के साथ-साथ लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

इस 10 दिन के विशेष अभियान में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री, विधायक और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी शामिल होंगे। अलग-अलग इलाकों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और कूड़े के उचित प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि साफ वातावरण लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है और सरकार का उद्देश्य केवल कुछ दिनों तक सफाई करवाना नहीं, बल्कि लोगों को Clean Punjab के लिए लगातार जागरूक करना है। सरकार की ओर से अभियान के दौरान सफाई व्यवस्था की निगरानी भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *