Live Updates
श्री आनंदपुर साहिब में संशोधित हेरिटेज स्ट्रीट प्लान को मंजूरी; श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बढ़ेगा : CM भगवंत सिंह मानपंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौलवित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देशमान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई : हरजोत सिंह बैंसभगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाजसेवानिवृत्त IAS अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभालाभगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोकश्री आनंदपुर साहिब में संशोधित हेरिटेज स्ट्रीट प्लान को मंजूरी; श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बढ़ेगा : CM भगवंत सिंह मानपंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौलवित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देशमान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई : हरजोत सिंह बैंसभगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाजसेवानिवृत्त IAS अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभालाभगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक
1 min read

पंजाब में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने बुधवार से अगले चार दिनों तक राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

विभाग का कहना है कि मौसम में इस बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जून के पहले सप्ताह में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, हालांकि दूसरे सप्ताह से तापमान फिर बढ़ सकता है।

मंगलवार को प्रदेश में मौसम गर्म बना रहा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद बठिंडा को छोड़कर अधिकांश जिलों में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सामान्य तिथि से लगभग तीन दिन की देरी के साथ मानसून 4 जून को केरल पहुंच सकता है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बनी अनुकूल परिस्थितियों के चलते मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार तेज हुई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून केरल पहुंचने के साथ ही दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *