Live Updates
CM भगवंत मान ने 154 नए आम आदमी क्लीनिकों का किया उद्घाटन, बोले- अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा OPD सेवाएंपरविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: आरोपी के घर और मेडिकल स्टोर पर चला बुलडोजर, गुस्साए लोगों ने बाहर पड़े सामान में लगाई आगपंजाब की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम निर्णायक चरण में, भगवंत मान सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को दी गतिNIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की दिन-रात की मेहनत लाई रंग, HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइवहमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: CM भगवंत सिंह मानपरमिंदर झोटा की हत्या के पीछे आपसी रंजिश, मुख्य आरोपी 24 घंटे में किया जाएगा गिरफ्तार : हरजीत सिंह, DIG मानसा रेंजबादलों की ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश: बलतेज पन्नूCM भगवंत मान ने 154 नए आम आदमी क्लीनिकों का किया उद्घाटन, बोले- अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा OPD सेवाएंपरविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: आरोपी के घर और मेडिकल स्टोर पर चला बुलडोजर, गुस्साए लोगों ने बाहर पड़े सामान में लगाई आगपंजाब की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम निर्णायक चरण में, भगवंत मान सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को दी गतिNIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की दिन-रात की मेहनत लाई रंग, HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइवहमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: CM भगवंत सिंह मानपरमिंदर झोटा की हत्या के पीछे आपसी रंजिश, मुख्य आरोपी 24 घंटे में किया जाएगा गिरफ्तार : हरजीत सिंह, DIG मानसा रेंजबादलों की ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश: बलतेज पन्नू
1 min read

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: आरोपी के घर और मेडिकल स्टोर पर चला बुलडोजर, गुस्साए लोगों ने बाहर पड़े सामान में लगाई आग

पंजाब के मानसा में नशों के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में प्रशासन ने मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार के घर और मेडिकल स्टोर पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। यह कार्रवाई पुलिस की निगरानी में की गई। मौके पर मानसा के डिप्टी कमिश्नर (DC), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान लोगों ने आरोपी के मेडिकल स्टोर में भी तोड़फोड़ की। दुकान के अंदर से दवाइयां और अन्य सामान निकालकर बाहर फेंक दिया गया। इसके बाद बुलडोजर से दुकान को गिरा दिया गया। घटना से नाराज लोगों ने बाहर पड़े सामान में आग लगा दी। झोटा की हत्या के विरोध में सिख संगठनों ने मानसा में बाजार भी बंद करवाए।

पुलिस के मुताबिक, नशों के खिलाफ आवाज उठाने वाले 45 वर्षीय परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को राजस्थान के सालासर से पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को फेसबुक लाइव के दौरान झोटा पर गोलियां चलाई गई थीं।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई के बीच मामले को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। फिलहाल, इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *