Live Updates
अमृतसरवासियों के लिए बड़ी खबर, 12 सितंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलानचंडीगढ़ में Uber-Rapido पर बड़ी कार्रवाई, दोनों कंपनियों के लाइसेंस 6 महीने के लिए सस्पेंडआप सरकार ‘लोगों की सरकार’ है, 3 करोड़ पंजाबियों के लिए किसी को भी परेशानी खड़ी करने की इजाज़त नहीं दी जा सकती: अमन अरोड़ाभगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया, 5400 से अधिक शिकायतों का किया निपटारा: हरजोत सिंह बैंसभाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडालाशों पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल बौखला गए हैं: बलतेज पन्नूपंजाब महिला आयोग की ओर से मौड़ में ‘शी रन्स-2026’ मैराथन 9 सितंबर को: चेयरपर्सन राज लाली गिलअमृतसरवासियों के लिए बड़ी खबर, 12 सितंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलानचंडीगढ़ में Uber-Rapido पर बड़ी कार्रवाई, दोनों कंपनियों के लाइसेंस 6 महीने के लिए सस्पेंडआप सरकार ‘लोगों की सरकार’ है, 3 करोड़ पंजाबियों के लिए किसी को भी परेशानी खड़ी करने की इजाज़त नहीं दी जा सकती: अमन अरोड़ाभगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया, 5400 से अधिक शिकायतों का किया निपटारा: हरजोत सिंह बैंसभाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडालाशों पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल बौखला गए हैं: बलतेज पन्नूपंजाब महिला आयोग की ओर से मौड़ में ‘शी रन्स-2026’ मैराथन 9 सितंबर को: चेयरपर्सन राज लाली गिल
1 min read

भगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया, 5400 से अधिक शिकायतों का किया निपटारा: हरजोत सिंह बैंस

लोगों के भरपूर जनसहयोग और 83 प्रतिशत से अधिक नागरिक शिकायतों के निपटारे का हवाला देते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज बताया कि राज्य स्तरीय ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही सभी 166 शहरी स्थानीय निकायों में नागरिक भागीदारी को संस्थागत बनाने के लिए चार ‘मेगा शनिवार सफाई अभियानों’ की भी घोषणा की।

 

यह विशेष अभियान 29 अगस्त को शुरू किया गया था और इस दौरान 14 नगर निगमों तथा 152 नगर परिषदों और नगर पंचायतों सहित सभी 166 शहरी स्थानीय निकायों को कवर किया गया।

 

आज यहां एम.सी. भवन में प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस अभियान के तहत ‘एम-सेवा’ ऐप के माध्यम से अब तक 6459 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 5407 (83% से अधिक) का निपटारा किया गया है। उन्होंने आगे कहा, “आखिरी दिन तक नागरिकों की भरपूर भागीदारी और एम-सेवा ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के बाद भगवंत मान सरकार ने इस अभियान को 12 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया।”

 

स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा, “पंजाब गुरुओं, संतों और शहीदों की पवित्र धरती है और इसे स्वच्छ रखना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। इस अभियान ने साबित कर दिया है कि लोगों की सक्रिय भागीदारी के बिना स्वच्छता और सफाई असंभव है। हम सिर्फ कूड़े का निपटान ही नहीं कर रहे बल्कि शहरी पंजाब के भविष्य को नया आकार दे रहे हैं।”

 

उन्होंने कहा कि सरकार अब इस चल रहे अभियान के अलावा नागरिकों की भागीदारी को संस्थागत बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस उद्देश्य के लिए 12 सितंबर से अगले चार शनिवार को गैर-सरकारी संगठनों, मार्केट ऐसोसीएशनों, युवा क्लबों, धार्मिक संगठनों और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के सहयोग से चलने वाले चार ‘मेगा सफाई अभियानों’ का आयोजन किया जाएगा। मंत्री ने कहा, “हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे शनिवार सुबह सिर्फ दो से तीन घंटे निकालें और हमारे पार्कों, बाजारों और पड़ोस की सफाई में हमारे साथ शामिल हों।”

 

मंत्री ने आगे कहा कि स्थानीय निकाय विभाग ने कूड़े-कचरे के बड़े ढेरों (जीवीपी) पर पुनः कूड़ा जमा होने से रोकने के लिए सभी शहरों में बड़े पैमाने पर घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करने संबंधी प्रणाली शुरू की है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कलेक्शन वैन के आने तक अपना कूड़ा घर में संभालकर रखें और चेतावनी दी कि जागरूकता चरण के बाद सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा।

 

उन्होंने जोर देते हुए कहा, “मैंने पिछले 10 दिनों में व्यक्तिगत रूप से कुराली, खरड़ और नंगल जैसे कस्बों का दौरा किया है, रोजाना दो-तीन घंटे इलाके में बिताए हैं और देखा है कि हमारे सफाई कर्मचारी कितनी तत्परता से काम कर रहे हैं। लेकिन नागरिकों के सहयोग के बिना बेहतरीन प्रयास भी विफल रह जाते हैं। हमें यह समझना चाहिए कि हम नागरिक चेतना के बिना जापान जैसे स्वच्छ शहर नहीं बना सकते।”

 

मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अभियान के दौरान अथक प्रयासों के लिए विधायकों, उपायुक्तों, नगर निगम आयुक्तों, पार्षदों और स्वच्छता कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभियान की समाप्ति के बाद स्थायी रूप से समाप्त किए गए कूड़े के बड़े ढेरों (जी.वी.पी.) की तस्वीरें सबूत के रूप में एक विस्तृत डेटा विश्लेषण के साथ पेश की जाएंगी। उन्होंने आगे कहा, “यह सिर्फ शुरुआत है। हमारे बुजुर्गों के आशीर्वाद और हमारे युवाओं की ऊर्जा के साथ, पंजाब शहरी स्वच्छता में एक नया मानदंड स्थापित करेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *