Live Updates
हिंदू धर्म का जितना नुकसान और अपमान भाजपा ने किया, उतना बाहर से आए आतताइयों ने भी नहीं किया- केजरीवालPunjab के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने फिल्म पर लगाई रोक: धालीवालस्थानीय चुनावों में जीत मान सरकार के विकास कामों पर जनता की पक्की मुहर, विपक्ष को फिर मिली करारी हार: बलतेज पन्नूOTT प्लेटफॉर्म से फिल्म ‘सतलुज’ को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नूपंजाब निकाय चुनाव में AAP का दबदबा, 95 में से 56 वार्ड जीते; कांग्रेस दूसरे, अकाली दल और BJP पीछेउत्तर भारत से लेकर बांग्लादेश तक मानसून का असर, पंजाब-हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ अभियान के तहत पटियाला पूरे पंजाब में अग्रणी: 52,672 मरीजों ने लिया लाभ, राज्य में सबसे अधिक 79.15 करोड़ रुपये खर्चहिंदू धर्म का जितना नुकसान और अपमान भाजपा ने किया, उतना बाहर से आए आतताइयों ने भी नहीं किया- केजरीवालPunjab के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने फिल्म पर लगाई रोक: धालीवालस्थानीय चुनावों में जीत मान सरकार के विकास कामों पर जनता की पक्की मुहर, विपक्ष को फिर मिली करारी हार: बलतेज पन्नूOTT प्लेटफॉर्म से फिल्म ‘सतलुज’ को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नूपंजाब निकाय चुनाव में AAP का दबदबा, 95 में से 56 वार्ड जीते; कांग्रेस दूसरे, अकाली दल और BJP पीछेउत्तर भारत से लेकर बांग्लादेश तक मानसून का असर, पंजाब-हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ अभियान के तहत पटियाला पूरे पंजाब में अग्रणी: 52,672 मरीजों ने लिया लाभ, राज्य में सबसे अधिक 79.15 करोड़ रुपये खर्च
1 min read

मोदी सरकार डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकी, देश के हित अमेरिका के हाथों गिरवी रखे: कुलदीप धालीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप धालीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के हित पूरी तरह से अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील के तहत मोदी सरकार ने देश की पीठ में छुरा घोंपा है। इस डील की सबसे खतरनाक और मुख्य शर्त यह थी कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदना बंद कर देगा और इसकी जगह अमेरिका और उसके साथी देशों से महंगा तेल खरीदेगा।

 

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पहले भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिन की मोहलत दी, फिर उसे घटाकर कभी 10 दिन तो कभी 8 दिन कर दिया और अब 16 मई से उसने रूस से तेल खरीदने को कम से कम करने के लिए भारत पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है।

 

विधायक धालीवाल ने कहा कि भारत जो अपनी कुल तेल ज़रूरत का 60 प्रतिशत अकेले रूस से बहुत सस्ते दामों पर खरीद रहा था, वह मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज सिर्फ़ 10 प्रतिशत रह गया है। बचा हुआ सारा तेल अब अमेरिका और उन देशों से खरीदा जा रहा है, जिनकी तरफ़ अमेरिका इशारा करता है। जहाँ रूस का तेल हमें पहले लगभग $100 प्रति बैरल पड़ता था, वहीं अमेरिकी देशों का तेल अब $110 प्रति बैरल से ज़्यादा का पड़ रहा है। मोदी सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप को भारत का ‘सरपंच’ मान लिया है और वही सरपंच अब अमेरिका में बैठकर भारत के लिए दमनकारी नीतियां तय कर रहा है।

 

मुख्य प्रवक्ता ने देशवासियों, पंजाब के लोगों और किसानों को चेतावनी दी कि रूस से सस्ता तेल मिलना बंद होने से आने वाले दिनों में देश में पेट्रोल और डीज़ल के दाम बहुत ज़्यादा बढ़ने वाले हैं। मोदी सरकार की नीयत का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चार-पांच दिन पहले उन्होंने सीएनजी के रेट 2 रुपये बढ़ाए और फिर कल चुपचाप 1 रुपये और बढ़ा दिए। अब इस पिछले दरवाज़े से पेट्रोल और डीज़ल को महंगा करने की पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर ली गई है। धालीवाल ने आगे कहा कि 16 मई को रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की तरफ़ से लगाई गई इस रोक का सीधा खामियाज़ा भारत के आम आदमी और किसानों को भुगतना पड़ेगा।

 

धालीवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी, पंजाब विरोधी और भारत विरोधी है। पंजाब में 1 जून से धान की बुआई शुरू होने वाली है, जिसके लिए किसानों को बड़े पैमाने पर डीज़ल की ज़रूरत होगी। लेकिन मुझे पूरा डर है कि 1 जून तक मोदी और उनके साथी अमेरिकी आकाओं के कहने पर कोई नया गुल ज़रूर खिलाएंगे और तेल की कीमतें आसमान पर पहुंचा देंगे। उन्होंने कहा कि ट्रंप को भारत का ‘सरपंच’ बनाने का खामियाजा देश भुगत रहा है, जो हमारे गले में आर्थिक गुलामी का फंदा कसने का काम कर रहा है। आम आदमी पार्टी मोदी सरकार के इस देश विरोधी और किसान विरोधी फैसले का कड़ा विरोध करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *