Live Updates
आर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी की पढ़ाई जारी रहेगी, संस्कृत लागू करने का फैसला वापसश्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबनीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा; शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश कियाकेजरीवाल की मोदी सरकार को चुनौती, E-20 पर कोई रिसर्च रिपोर्ट है तो सार्वजनिक करेमोदी सरकार के दबाव में पेपर लीक और E-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा- केजरीवालतंदरुस्त और नशा मुक्त पंजाब को उप्ताहित करने के लिए ‘आप’ यूथ विंग 9 अगस्त को मोहाली में करवाएगी मैराथनतरनतारन में बड़ी कामयाबी, BSF और पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद कीआर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी की पढ़ाई जारी रहेगी, संस्कृत लागू करने का फैसला वापसश्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबनीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा; शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश कियाकेजरीवाल की मोदी सरकार को चुनौती, E-20 पर कोई रिसर्च रिपोर्ट है तो सार्वजनिक करेमोदी सरकार के दबाव में पेपर लीक और E-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा- केजरीवालतंदरुस्त और नशा मुक्त पंजाब को उप्ताहित करने के लिए ‘आप’ यूथ विंग 9 अगस्त को मोहाली में करवाएगी मैराथनतरनतारन में बड़ी कामयाबी, BSF और पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद की
1 min read

योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा: भारत और UP की बढ़ती प्रतिष्ठा पर दिए जरूरी बयान।

उत्तर प्रदेश। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों अयोध्या के दौरे पर हैं। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान, वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि भारत में नए नेतृत्व के उभरने के साथ ही अब दुनिया भारत के बारे में नई दृष्टि से सोचने लगी है। उन्होंने कहा, “यह ज्यादा समय पहले की बात नहीं है, जब लोग भारत और उत्तर प्रदेश से बाहर जाते थे तो उन्हें खुद को भारतीय या उत्तर प्रदेशवासी कहने में संकोच होता था। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। आज भारत का सम्मान दुनिया में बढ़ा है, और अब लोग गर्व से खुद को भारतीय बताते हैं। इसी तरह, उत्तर प्रदेश के लोग अब गर्व से अपनी पहचान को स्वीकार करते हैं।”

सीएम योगी ने आगे कहा, “मैं एक बार यूरोप यात्रा पर गया था। वहां एक टैक्सी में सवार हुआ और टैक्सी ड्राइवर से पूछा कि वह कहां का है। उसने कहा, ‘पंजाब का।’ जब मैंने पूछा पंजाब के किस हिस्से से, तो वह चुप हो गया और बाद में बताया कि वह पाकिस्तान से है। उसने यह भी कहा कि भारत का नागरिक होने पर उसे सुरक्षा और सम्मान महसूस होता है।”

योगी ने यह भी कहा कि यह भारत की शक्ति और उसका बढ़ता हुआ प्रभाव है।

युवाओं को वितरित किया 47 करोड़ का ऋण।

यहां से मुख्यमंत्री योगी रामकथा पार्क पहुंचे और मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत आयोजित स्टार्टअप प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को 47 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया और उनसे उद्यम अपनाने की अपील की।

हनुमानगढ़ी के बाद रामलला के किए दर्शन।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर हैं। सुबह करीब सवा 10 बजे उनका हेलीकॉप्टर अयोध्या के रामकथा पार्क में लैंड हुआ। यहां से वह रामलला का दर्शन करने के लिए रवाना हो गए। उन्होंने पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और फिर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। आज करीब साढ़े चार घंटे अयोध्या में रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने महाराजा पैलेस राज सदन में दो दिनों तक चलने वाले साहित्य उत्सव टाइमलेस अयोध्या का शुभारंभ किया। यहां पर उनके साथ प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी, संगीत अध्येता और आयोजक यतींद्र मिश्र भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने राज सदन में अशोक के वृक्ष को जल अर्पण कर टाइमलेस अयोध्या कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उनके स्वागत के लिए सपा के बागी विधायक अभय सिंह भी पहुंचे हैं। सपा विधायक के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में जल्द ही फैसला आने वाला है। 20 अप्रैल 2024 को आए फैसले में दो जजों की बेंच में से एक जज ने उन्हें दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *